एक्सप्लोरर

तनुश्री दत्ता के खुलासे के बाद CINTAA ने मानी गलती, कहा- 2008 में शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया

एसोसिशन ने अपने सभी मेंबरों से इस बात की भी गुज़ारिश की है कि इस तरह के मामलों की शिकायत वो तुरंत करें.

मुंबई: तनुश्री दत्ता के अभिनेता नाना पाटेकर पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सीआईएनटीएए) ने किसी भी शख्स के सम्मान को ठेस पहुंचाने के कृत्य की निंदा की है. एसोसिएशन की तरफ से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया, "सीआईएनटीएए ने किसी भी शख्स के सम्मान को ठेस पहुंचाने के कृत्य की दृढ़तापूर्वक निंदा की और कहा कि किसी भी रूप में यौन उत्पीड़न अस्वीकार्य है."

गौरतल है कि हाल ही में तनुश्री दत्ता ने ज़ूम टीवी को दिए इंटरव्यू में 10 साल पुराने मामले में खुलासा करते हुए कहा था कि फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था. इस मामले में तनुश्री ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और फिल्म के निर्देशक राकेश सारंग और निर्माता सामी सिद्दीकी पर भी हैरेस करने का आरोप लगाया.

बयान के अनुसार, "साल 2008 में सीआईएनटीएए की कार्यकारी समिति के समक्ष दायर की गई तनुश्री दत्ता की शिकायत के बारे में पता चला. हमें लगता है कि सीआईएनटीएए की संयुक्त विवाद निपटान समिति और जॉइंट फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल (जिसे पहले एसोसिएशन ऑफ मोशन पिक्चर्स एंड टीवी प्रोग्राम प्रोड्यूसर्स कहा जाता था) का जुलाई 2008 का फैसला उचित नहीं था, क्योंकि यौन उत्पीड़न की शिकायत पर भी ठीक से ध्यान नहीं दिया गया था."

हालांकि, एसोसिएशन ने अपने संविधान का हवाला देते हुए कहा है कि वो तीन साल से ज्यादा पुराने मामलों पर गौर नहीं कर सकते. इसलिए उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि इस तनुश्री दत्ता के मामले का संज्ञान लेते हुए इसकी निष्पक्ष और तेज़ जांच की जाए ताकि सच और न्याय की जीत हो सके. एसोसिशन ने अपने सभी मेंबरों से इस बात की भी गुज़ारिश की है कि इस तरह के मामलों की शिकायत वो तुरंत करें.

क्या हुआ था उस रात? 

तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि 10 साल पहले नाना पाटेकर और फिल्म के निर्देशक ने सेट पर उनके साथ बुरा बर्ताव किया था. तनुश्री ने बताया, ''उसने हाथ पकड़ा और मुझे अपनी ओर खींचा. साथ ही कोरियोग्राफर को कहा कि वो पीछे ही रहे और वो मुझे सिखाने लगा कि डांस कैसे करते हैं. यहां तक कि वो मेरे साथ गाने में एक इंटिमेट सीक्वेंस भी फिल्माना चाहते थे. जबकि मेरे कॉन्ट्रैक्ट में ये साफतौर पर लिखा था कि मेरा ये डांस सीक्वेंस सोलो यानी अकेले ही होगा.''

इतना ही नहीं तनुश्री ने बताया, कि जब उन्होंने इसकी शिकायत फिल्म के निर्माता निर्देशक से की तो किसी ने भी उनकी बात को सुनना जरूरी नहीं समझा बल्कि उन्होंने नाना पाटेकर का साथ दिया. इस सबसे परेशान होकर जब तनुश्री ने शूटिंग करने से इंकार कर दिया तो उन्होंने वहां राजनीतिक पार्टी एमएनएस के लोगों को बुलवाकर उन पर और उनके परिवार हमला भी करवाया.

ये भी पढ़ें: 

तनुश्री दत्ता ने MNS की तुलना ISIS से की, कहा- सब मिलकर फैला रहे झूठ 

IN DEPTH: तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर मामले में अब तक क्या हुआ, एक क्लिक में जानें पूरा मामला 

VIDEO: आखिर कौन है तनुश्री दत्ता की कार पर हमला करनेवाला वो कैमरामैन? 

तनुश्री दत्ता को लेकर सामने आया शक्ति कपूर का अजीबो-गरीब बयान, कहा- तब मैं छोटा बच्चा था 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget