एक्सप्लोरर

नाना पाटेकर ने यौन शोषण के आरोपों को झुठलाया तो भड़कीं तनुश्री दत्ता, बोलीं- 'वो डरे हुए हैं'

Tanushree Dutta On Nana Patekar Statement: नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को झूठा बताया है. हालांकि एक्ट्रेस ने कहा है कि नाना पाटेकर डरे हुए हैं.

Tanushree Dutta On Nana Patekar Statement: कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता उस समय काफी चर्चा में रही थी जब देश में मीटू अभियान चला था. तब कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई गलत घटनाओं के बारे में दुनिया को बताया था. तब ही तनुश्री ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर पर संगीन आरोप लगाए थे.

नाना पाटेकर पर एक्ट्रेस ने मीटू अभियान के दौरान यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. तब नाना को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. आज तक भी तनुश्री नाना पर लगाए गए अपने आरोपों पर अडिग हैं. वहीं, अब तनुश्री ने फिर से इस मामले पर बात की है. हाल ही में पहले नाना ने तनुश्री के आरोपों पर एक इंटरव्यू में इसे लेकर कुछ कहा था. नाना पाटेकर के बयान पर अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.

नाना पाटेकर डरे हुए हैं 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanushree Dutta Miss India Universe (@iamtanushreeduttaofficial)

नाना पाटेकर के बयान पर बोलते हुए तनुश्री ने कहा है कि वे डरे हुए हैं. द लल्लनटॉप को हाल ही में नाना ने एक इंटरव्यू दिया था. वहीं अब 'टाइम्स नाउ' को तनुश्री ने भी इंटरव्यू दिया है. इस दौरान एक्ट्रेस ने नाना को लेकर कहा, ''अब, वह डरे हुए हैं और बॉलीवुड में उनका सपोर्ट बेस कम हो गया है.''

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ''जिन लोगों ने उनका सपोर्ट किया वे या तो दिवालिया हो गए हैं या उन्हें किनारे कर दिया है. लोग अब उनकी चालाकियों को समझ सकते हैं और इसीलए वो इस तरीके से भ्रम में डाल रहे हैं. नाना पाटेकर एक आदतन झूठे हैं.''

नाना पाटेकर ने दिया था ऐसा बयान

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Eshan Masih (@eshanmasihchrist)

तनुश्री से ठीक पहले नाना पाटेकर ने अपने इंटरव्यू में तनुश्री के आरोपों को झूठा बताया था. एक्टर ने कहा था, ''मुझे नहीं गुस्सा आया. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. कुछ हुआ ही नहीं था, मुझे नहीं पता वो था क्या. कुछ हुआ होता तो हम बताते. अचानक से कोई कहता है- 'आपने ऐसा किया?' हम क्या कहते... हमने नहीं किया? इसके अलावा क्या कहते.''

जानिए क्या है पूरा मामला

तनुश्री और नाना पाटेकर साथ काम कर चुके हैं. साल 2008 में आई फिल्म हॉर्न ओके प्लीज में दोनों को साथ देखा गया था. भारत में साल 2018 के मीटू इंडिया अभियान के दौरान तनुश्री ने यह खुलासा करके सभी को हैरान कर दिया था कि इस फिल्म के एक स्पेशल गाने की शूटिंग के दौरान एक्टर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था. एक्ट्रेस ने तब एक्टर के खिलाफ पुलिस में कम्प्लेन भी दर्ज कराई थी.

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Advance Booking Day 1: 'कल्कि 2898 एडी' ने रिलीज से पहले ही छापे करोड़ों, एडवांस बुकिंग में बेचे इतने लाख टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन
दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन
टाइगर श्रॉफ को लगे गोली के छर्रे, टीम ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो, लिखा- भगवान दयालु है
टाइगर श्रॉफ को लगे गोली के छर्रे, टीम ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो, लिखा- भगवान दयालु है
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 320 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 1.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 320 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 1.30 बजे तक का कलेक्शन
Video: अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget