एक्सप्लोरर

तनुश्री दत्ता ने किया खुलासा, सेट पर एक्टर ने किया था यौन शोषण लेकिन इंडस्ट्री ने नहीं दिया साथ

मिस इंडिया और आशिक बनाया आपने जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं तनुश्री दत्ता ने MeToo मूमेंट के तहत शेयर किया अपने साथ बॉलीवुड में हुआ ये यौन दुर्व्यवहार के बारे में साझा किया..

नई दिल्ली: फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाली चकाचौंध के पीछे के अंधेरे को देख पाना जरा मुश्किल होता है. फिर चाहे वो बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड अक्सर कास्टिंग काउच और सेक्सुअल हरासमैंट के मामले सुनाई देते हैं. हॉलीवुड से चली आ रही मीटू मुहिम के जरिए दुनियाभर में न जाने कितनी ही महिलाओं ने अपने साथ हुए इस बुरे अनुभव के बारे में खुलकर बात की. इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे, ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर जैसी एक्ट्रेसेस शामिल हैं. हालांकि बॉलीवुड में इसके खिलाफ बोलने वालों की संख्या जरा कम है. पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर तनुश्री दत्ता इन दिनों खबरों में हैं. नेटवर्क 18 को दिए एक इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने अपने साथ हुए मिस बिहेव के बारे में खुलकर बात की है.तनुश्री दत्ता ने किया खुलासा, सेट पर एक्टर ने किया था यौन शोषण लेकिन इंडस्ट्री ने नहीं दिया साथ तनुश्री दत्ता ने कहा, ''हमारा देश इस वक्त एक कपटी समाज बन चुका है और लोग लगातार ये पूछते हैं कि आखिरी मीटू मूमेंट बॉलीवुड में सफल क्यों नहीं हुई ? ये मूमेंट देश में सफल नहीं हुई क्योंकि हमारा समाज सुनने और स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है. मेरे साथ साल 2008 में जो हुआ मैंने उसके बारे में खुलकर बोला. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से मेरी सपोर्ट में कोई नहीं आया.'' तनुश्री दत्ता ने आगे कहा, ''पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने देखा मेरे साथ कैसा सुलूक हुआ और दो तीन दिन तक न्यूज चैनलों पर ये खबरें दिखाई गई लेकिन कोई भी मेरे समर्थन में नहीं आया. आज भी इसे लेकर हमारी इंडस्ट्री इसे लेकर खामोश है. ये वो समाज है जो महिला के साथ नहीं बल्कि महिला खिलाफ के आवाज उठाता है. ''
View this post on Instagram
 

Happy Birthday to me!! #nobigdeal

A post shared by Tanushree Dutta (@iamtanushreeduttaofficial) on

साल 2008 में क्या हुआ था 2003 में मिस इंडिया बनी तनुश्री दत्ता ने साल 2005 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. साल 2008 में तनुश्री दत्ता एक फिल्म 'हॉर्न ओके' प्लीज के लिए एक डांस नंबर शूट कर रही थी इसी दौरान एक नामी एक्टर ने उनके साथ बदसलूकी की . तनुश्री ने बताया ,'' उसने हाथ पकड़ा और मुझे अपनी ओर खींचा. साथ ही कोरियोग्राफर को कहा कि वो पीछे ही रहे और वो मुझे सिखाने लगा कि डांस कैसे करते हैं. यहां तक कि वो मेरे साथ फिल्म में एक इंटिमेट सीन सीक्वेंस भी फिल्माना चाहते थे. जबकि मेरे कॉन्ट्रेक्ट में ये साफ तौर पर लिखा था कि मेरा ये डांस सीक्वेंस सोलो यानी अकेले ही होगा.'' तनुश्री दत्ता उस वक्त इतनी बुरी तरह से परेशान हो गईं कि उन्होंने ये फिल्म ही छोड़ दी. उनका कहना है कि वो आज भी उस बुरे अनुभव से उभरने की कोशिश कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget