एक्सप्लोरर

बतौर कलाकार कभी संतुष्ट नहीं हो सकती : तनिष्ठा चटर्जी

नई दिल्ली: भारत से लेकर विदेशों तक में अपने बेहतरीन अभिनय क्षमता से अलग मुकाम बनाने वाली अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी का मानना है कि एक कलाकार को कभी भी अपनी कला से संतुष्ट नहीं होना चाहिए, क्योंकि जिस दिन एक कलाकार संतुष्ट हो जाता है, उसी दिन उसकी कला मर जाती है.

अभिनेत्री जागरण फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने आई थीं. 'एंग्री इंडियन गॉडेस' 'शैडोज ऑफ टाइम', 'पाच्र्ड' और 'डॉक्टर रुक्माबाई' जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाने के बाद भी वह अपने करियर से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं और नए मौकों की तलाश में रहती हैं.

उन्होंने आईएएनएस से कहा, "मैं अब तक के सफर से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो सकती, क्योंकि एक कलाकार जिस दिन अपनी कला से संतुष्ट हो जाता है, उसी दिन उसकी कला की मौत हो जाती है, इसलिए मैं यह नहीं कह सकती कि मैं अपने अभिनय के सफर से संतुष्ट हूं. मैं नए अवसरों और बेहतरीन किरदारों की तलाश में रहती हूं."

taniइस फेस्टिवल में तनिष्ठा की फिल्म 'डॉक्टर रुक्माबाई' प्रदर्शित हुई. फिल्म 'देख इंडियन सर्कस' के लिए न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीत चुकीं तनिष्ठा ने रुक्माबाई की भूमिका निभाने के अपनी तरफ से पूरी तैयारी की और किरदार के साथ न्याय करने की कोशिश की.

तनिष्ठा ने कहा, "रुक्माबाई भारत की पहली महिला डॉक्टर थीं. उनका निधन 1955 में ही हो जाने के कारण मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य तो नहीं मिला, लेकिन अपनी भूमिका की तैयारी के लिए मैंने उनकी बायोग्राफी पढ़ी. उनकी कहानी आकर्षित करती है. वह महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे उनकी भूमिका निभाने का मौका मिला."

सोशल मीडिया पर कलाकारों को ट्रोल करने का चलन आजकल काफी बढ़ गया है और उन्हें नकारात्मक टिप्पणियों और आलोचना का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन तनिष्ठा इन सब बातों से प्रभावित नहीं होती हैं और नकारात्मकता को खुद से दूर रखती हैं.

तनिष्ठा ने कहा, "मैं नकारात्मक चीजों से दूर रहती हूं और आलोचना या नकारात्मक टिप्पणियों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती. इस तरह की टिप्पणी करने वालों को मैं ब्लॉक करना अच्छी तरह से जानती हूं. मैं हर नकारात्मक चीज को अपने जीवन में ब्लॉक रखती हूं. मैं इन सब बातों से बिल्कुल प्रभावित नहीं होती."

अभिनेत्री ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म 'स्वराज' से वर्ष 2003 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था.

तनिष्ठा (36) का मानना है कि फिल्मों में अब बदलाव आ रहा है, महिलाओं को अच्छी भूमिकाएं मिल रही हैं. अब उनका किरदार सिर्फ पत्नी या प्रेमिका तक ही सीमित नहीं रह गया है.

उन्होंने कहा, "हमारे सिनेमा में पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव आया है, कई महिला प्रधान फिल्में बनी हैं, जिनमें महिलाओं को अपनी अभिनय क्षमता दिखाने का मौका मिल रहा है. पहले सामाजिक फिल्मों में वे मुख्य नायक की पत्नी या प्रेमिका की भूमिका तक ही सीमित रहती थीं, लेकिन अब उन्हें अहम भूमिकाएं मिल रही हैं."

अभिनेत्री कई बेहतरीन और विविधतापूर्ण किरदार निभाना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि रुक्माबाई का किरदार उनके ड्रीम रोल में से एक है, लेकिन वह चाहती हैं कि उनके पास और भी बेहतरीन भूमिकाएं आएं और इसी तरह कई अहम व ऐतिहासिक पात्रों के किरदार निभाने को मिले, ताकि वह दिन-पर-दिन खुद को बेहतर साबित कर सकें.

देशभर में लागू वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में पूछे जाने पर तनिष्ठा इस सवाल को टालने के मूड में नजर आईं. उन्होंने कहा, "पहले 15 फीसदी टैक्स देना होता था, अब 18 फीसदी देंगे. आजकल तो हर चीज पर टैक्स देने का चलन है.. इस पर अभी मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget