एक्सप्लोरर

अजय देवगन - सैफ अली खान की Tanhaji: The Unsung Warrior का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन होगी रिलीज़

Tanhaji: The Unsung Warrior: ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ का निर्देशन ओम राउत करेंगे. इस फिल्म को अजय देवगन, भूषण कुमार और कृष्णा कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

नई दिल्ली: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ की रिलीज़ का काउंटडाउन आज से शुरू हो गया है. फिल्म के मेकर्स ने आज इसकी रिलीज़ की तारीख का एलान करते हुए अजय देवगन का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है. खास बात ये है कि फिल्म में सैफ अली खान भी होंगे और उनका भी पहला लुक आज ही रिलीज़ कर दिया गया है.

फिल्म में अजय देवगन तानाजी के किरदार में होंगे. तानाजी मलुसारे छत्रपति शिवाजी के जनरल थे, जो कि मराठाओं के लिए मुगलों से लड़ते हुए सिंहगढ़ के युद्ध में मारे गए थे. तानाजी कोंढाणा के किले को जीतने के दौरान मारे गए थे.

‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ का निर्देशन ओम राउत करेंगे. इस फिल्म को अजय देवगन, भूषण कुमार और कृष्णा कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म अगले साल की शुरुआत में 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. खास बात ये है कि ये फिल्म 3D में भी रिलीज़ होगी.

‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’

आपको बता दें कि सैफ अली खान और अजय देवगन की साथ में ये चौथी फिल्म है. इससे पहले कच्चे धागे, एलओसी और ओमकारा जैसी फिल्मों में दोनों अभिनेता साथ में दिखाई दे चुके हैं. हालांकि लंबे समय से दोनों की साथ में कोई फिल्म नहीं आई है.

‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’

सैफ अली खान के हालिया रिलीज़ 'लाल कप्तान' की बात करें तो ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. फिल्म की समीक्षकों ने तारीफ की है. इसमें सैफ अली खान के अभिनय को काफी सराहा जा रहा है. हालांकि दर्शक फिल्म देखने थिएटर में बेहद कम तादाद में ही पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

जाह्नवी कपूर ने कार में यूं संजो रखी है श्रीदेवी की याद, हमेशा रहती हैं साथ

प्रियंका चोपड़ा कंसर्ट के बाद लगाती हैं निक को गले, सामने आई रोमांटिक तस्वीर

करण जौहर ने दिया स्पेशल गिफ्ट तो शाहरुख बोले- आपके फैशन स्टाइल को कभी मैच नहीं कर पाऊंगा

सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर को बर्थडे विश करते हुए बताया एक बेहतरीन पति और पिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यामी गौतम की 'नई नवेली' ने वर्ल्डवाइड मचाई धूम, 19 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
'नई नवेली' ने वर्ल्डवाइड मचाई धूम, 19 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
'मैं गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर शराब पीने के आरोपों के बाद सपोर्ट में उतरे मिका सिंह, कपिल शर्मा ने कही ये बात
'मैं गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर शराब पीने के आरोपों के बाद सपोर्ट में उतरे मिका सिंह
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Tiger Shroff Firing Case: घायल फैन उमेश की अस्पताल के आईसीयू से आई तस्वीर, जानें- हेल्थ अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग: घायल फैन उमेश की अस्पताल के आईसीयू से आई तस्वीर, जानें- हेल्थ अपडेट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget