एक्सप्लोरर

Box Office: चार दिनों में 'तानाजी' का कलेक्शन 75 करोड़ पार, जानिए कितना पीछे रह गई 'छपाक'

दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस में काफी बेसब्री थी औऱ फिल्मों के कलेक्शन से ये साफ जाहिर हो रहा है.

Box Office: शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में अजय देवगन की 'तानाजी' और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' रिलीज हुई हैं. दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस में काफी बेसब्री थी औऱ फिल्मों के कलेक्शन से ये साफ जाहिर हो रहा है. पहले दिन दोनों ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी. हालांकि 'तानाजी' पहले ही दिन विवादों के बीच रिलीज हुई 'छपाक' से काफी आगे निकल गई थी. आगे जानिए दोनों फिल्मों का चार दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

छपाक का कलेक्शन:

हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े ट्विटर के जरिए शेयर किए हैं. बता दें कि इस लो बजट फिल्म को क्रिटिक्स के काफी अच्छे रिव्यूज मिले है. चौथे दिन यानि सोमवार को इस फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इसके साथ ही इस फिल्म ने अब तक 21.37 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन कर लिया है. यहां देखिए 'छपाक' की डे वाइज कमाई.

Day 1 शुक्रवार 4.77 करोड़ रुपए
Day 2 शनिवार 6.90 करोड़ रुपए
Day 3 रविवार 7.35 करोड़ रुपए
Day 4 सोमवार 2.35 करोड़ रुपए
Total 21.37 करोड़ रुपए

यहां देखिए 'छपाक' का ट्रेलर:

'तानाजी' का कलेक्शन:

अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की 'तानाजी' ने 15.10 रुपए के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. जबरदस्त ओपनिंग के बाद इस फिल्म ने हर दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन क्या है. वहीं चौथे दिन इस फिल्म ने 13.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने अब तक 75.68 रुपए की कमाई कर ली है. बता दें कि इस फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है. यहां देखिए इस फिल्म का डे वाइज कलेक्शन.

Day 1 शुक्रवार 15.107 करोड़ रुपए
Day 2 शनिवार 20.57 करोड़ रुपए
Day 3 रविवार 26.26 करोड़ रुपए
Day 4 सोमवार 13.75 करोड़ रुपए
Total 75.68 करोड़ रुपए

यहां देखिए 'तानाजी' का ट्रेलर:

स्क्रीन काउंट:

बता दें कि 'तानाजी' को भारत में 3880 स्क्रीन्स मिली हैं इनमें 2D और 3D फोर्मेट दोनों हैं. साथ ही भारत में ये फिल्म हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज हुई हैं. वहीं ओवरसीज इस फिल्म को 660 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. ऐसे में साफ है कि वर्ल्डवाइड इस फिल्म को 4540 स्क्रीन्स मिली हैं.

बात करें दीपिका पादुकोण की 'छपाक' की स्क्रीन काउंट की इस फिल्म को भारत में 1700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. वहीं ओवरसीज इस फिल्म को 460 स्क्रीन्स मिली हैं. वर्ल्डवाइड ये फिल्म 2160 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है.

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 X Review:'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग, एक्शन सीक्वेंस भी धमाकेदार, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग,लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
'जेलर 2' के आते ही 'दृश्यम 3' की कमाई को लगा झटका, जानें- 350 करोड़ का आंकड़ा छूने से है कितनी दूर?
'जेलर 2' के आते ही 'दृश्यम 3' की कमाई को लगा झटका, जानें- 13वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget