एक्सप्लोरर

VIDEO: कैंसर से लड़ रहीं ताहिरा कश्यप ने कहा- कभी नहीं सोचा कि ये बीमारी मुझे ही क्यों हुई

पहली बार ताहिरा ने अपनी बीमारी, अपने काम और पति आयुष्मान खुराना की फिल्मों पर खुलकर बात की है. ताहिरा ने बताया है कि आज तक उन्हें कभी भी ऐसा नहीं लगा कि कैंसर उन्हें ही क्यों हुआ.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप  काफी समय से कैंसर का इलाज करा रही हैं. ताहिरा इसके बारे में अक्सर ही सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देती रहती हैं और अवेयर भी करती हैं. पहली बार ताहिरा ने अपनी बीमारी, अपने काम और पति आयुष्मान खुराना की फिल्मों पर खुलकर बात की है. ताहिरा ने बताया है कि आज  तक उन्हें कभी भी ऐसा नहीं लगा कि कैंसर उन्हें ही क्यों हुआ.

फिल्म पत्रकार अनुपमा चोपड़ा को दिए खास इंटरव्यू में ताहिरा ने कहा, ''कोई नहीं सोचता कि उसे कैंसर हो. जब पता चला तो ये बहुत ही शॉकिंग था. लेकिन लाइफ अन-प्रीडिक्टबल है और मैंने उसे स्वीकार कर लिया. किसी को नहीं पता कि कब क्या हो जाए.''

उन्होंने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि आपको स्ट्रॉंग होना पड़ता है. आपके अंदर हिम्मत होनी चाहिए और आपमें मजबूती होनी चाहिए. मुझे मेरे परिवार से स्ट्रेंथ मिलती है.''

VIDEO: कैंसर से लड़ रहीं ताहिरा कश्यप ने कहा- कभी नहीं सोचा कि ये बीमारी मुझे ही क्यों हुई

ताहिरा ने बताया, ''मुझे अचानक इस बारे में पता चला था और आज तक कभी ये नहीं कहा कि ये मुझे ही क्यों हुआ? अगर मुझे हुआ है तो हुआ है. मुझे लगता है कि पुरी दुनिया मेरे साथ है.''

ताहिरा सोशल मीडिया के जरिए ब्रेस्ट कैंसर को लेकर अवेयरनेस फैलाती हैं. उन्होंने इसकी वजह भी बताई. ताहिरा ने बताया कि जब वो अपनी जांच के लिए डॉक्टरों से मिल रही थी तो उन्हें पता चला कि महिलाएं इसके बारे में शर्म महसूस करती हैं. यही वजह है कि ताहिरा ने इस बारे में खुलकर लिखना शुरु किया.

यहां देखें ये खास इंटरव्यू

आपको बता दें कि ताहिरा ने कल वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर एक तस्वीर की और कैंसर से चली अपनी लड़ाई के बारे में भी बताया. ताहिरा ने तस्वीर में वो निशान भी नज़र आया जो ऑपरेशन की वजह से रह गया. इस तस्वीर को शेयर करते हुए ताहिरा ने लिखा, ''ये मेरा दिन है. आप सभी को वर्ल्ड कैंसर डे की शुभकामनाएं और उम्मीद हम इसे ऐसे ही सेलिब्रेट करते रहे हैं. हम इससे जुड़े टैबू को लोगों में से खत्म कर सकें. इसे लेकर लोगों के बीच में ज्यादा से ज्यादा अवेयरनेस फैला सकें.''

उन्होंने आगे लिखा, ''मैं अपनी बॉडी के सभी स्कार्स को सम्मान के मेडल की तरह देखती हूं. खुशी हमेशा खुद को स्वीकार करने में होती है. इस तस्वीर को शेयर करने का फैसला मेरा था. तस्वीर मैंने इस बीमारी को सेलिब्रेट करने के लिए नहीं, बल्कि इससे लड़ने के जज्बे को सेलिब्रेट करने के लिए शेयर की है.''

 

View this post on Instagram
 

Today is my day! Wish you all a happy #worldcancerday and hope each one of us celebrates this day in an embracing way. That we remove any stigma or taboo associated with it. That we spread awareness about it and that we have self love no matter what. I truly embrace all my scars as they are my badges of honour. There is nothing known as perfect. Happiness lies in truly accepting yourself. This was a tough one for me. But this picture was my decision as I want to celebrate not the disease but the spirit with which I endured. To quote my mentor, Diasaku Ikeda, “Leading an undefeated life is eternal victory. Not being defeated, never giving up, is actually a greater victory than winning, not being defeated means having the courage to rise to the challenge. However many times we’re knocked down, the important thing is we keep getting up and taking one step-even a half step- forward” #worldcancerday #breastcancerawareness #breastcancerwarrior #turningkarmaintomission #boddhisatva Thanks @atulkasbekar for this one❤️

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने 5 बजे तक किया 7 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने 5 बजे तक किया 7 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
Video: मलाइका अरोड़ा ने खरीदी लग्जरी थार रॉक्स, अपने हाथों से की पूजा, लेकिन एक्ट्रेस के कपड़े देखकर भड़क गए लोग
मलाइका अरोड़ा ने की नई कार की पूजा, लेकिन कपड़े देखकर भड़क गए लोग
अनुपम खेर की 'मेरे महबूब कयामत होगी' रील ने मचाया तहलका, 140 मिलियन व्यूज पार
अनुपम खेर की 'मेरे महबूब कयामत होगी' रील ने मचाया तहलका, 140 मिलियन व्यूज पार
सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग, 3 बड़े एक्शन सीन्स की तैयारी
सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget