एक्सप्लोरर

तापसी पन्नू का कंगना की बहन को करारा जवाब, कहा- नहीं आती एक्टिंग, फिर भी मिल रही हैं फिल्में, क्या करूं?

तापसी पन्नू ने कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल को करारा जवाब दिया है. तापसी ने रंगोली को जवाब देते हुए कहा कि हां उसे एक्टिंग नहीं आती है लेकिन फिर भी उसे फिल्में मिल रही हैं. बता दें कि कंगना की बहन ने कहा था कि तापसी पन्नू को एक्टिंग की एक भी नहीं आती है.

मुंबई: कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल और तापसी पन्नू के बीच जुबानी जंग जारी है. रंगोली के ये कहने की तापसी को एक्टिंग की ए भी नहीं आती है पर अब तापसी पन्नू ने करारा जवाब दिया है. 'सांड की आंख' में मुख्य भूमिका में नजर आने वालीं तापसी पन्नू ने रंगोली को जवाब देते हुए कहा, ''हां, नहीं आती एक्टिंग की ए लेकिन फिर भी फिल्में मिल रही हैं, इसके लिए मैं क्या करूं.''

तापसी यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने कहा, ''लोगों को डायरेक्टर्स से सवाल पूछने चाहिए कि वह क्यों हमारे पास आ रहे हैं.'' तापसी ने इसके साथ ही कहा कि वह चार-पांच फिल्में आगे कर रही हैं.

तापसी पन्नू का कंगना की बहन को करारा जवाब, कहा- नहीं आती एक्टिंग, फिर भी मिल रही हैं फिल्में, क्या करूं?

बता दें कि कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल और तापसी पन्नू के बीच इस जुबानी जंग की शुरुआत आने वाली फिल्म 'सांड की आंख' के ट्रेलर रिलीज के बाद शुरू हुई.  इस मूवी के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद एक यूजर ने लिखा कि वह तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर दोनों को पसंद करते हैं लेकिन काश इस फिल्म में उम्रदराज एक्ट्रेस को रोल दिया जाता.

यूजर ने फिल्म में रोल के लिए नीना गुप्ता, शबाना आजमी और जया बच्चन का नाम भी सुझाया था. इसके बाद नीना गुप्ता ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि हमारी उम्र के रोल तो कम से कम हमसे करा लो. इसी के बाद कंगना की बहन रंगोली इस बहस में कूद गईं और कहा कि सांड की आंख का ऑफर सबसे पहले कंगना को मिला था लेकिन कंगना ने आपका और कृष्णन मैम का नाम इस फिल्म के लिए सुझाया था.

'सांड की आंख' फिल्म में ग्रामीण परिवेश की दो महिलाओं के जज्बे और उनके संघर्ष की कहानी पर आधारित है. इसमें बताया गया है कि कैसे उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के जौहरी गांव की चन्द्रो तोमर (86) और प्रकाशी तोमर (81) निशानेबाजी सीखती हैं, गांव की लड़कियों में आत्मविश्वास जगाती हैं और उन्हें खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं. फिल्म में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू के अलावा प्रकाश झा प्रमुख भूमिका में हैं. इसका निर्देशन तुशार हीरानंदानी ने किया है. बता दें कि कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने एक्ट्रेस तापसी पन्नू को इससे पहले 'सस्ती कॉपी' बताया था.

SPOTTED: ऑल ब्लू लुक में दिखे रणवीर सिंह तो अनन्या का दिखा HOT ब्लैक अवतार

ये सुपरमॉडल हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, सोशल मीडिया पर छाईं हैं इनकी तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ की फ़र्स्ट वीडियो आई सामने, हॉस्पिटल से पुलिस ले जा रही घर
LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ की फ़र्स्ट वीडियो आई सामने, हॉस्पिटल से पुलिस ले जा रही घर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर से फोन पर की बात
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर से फोन पर की बात
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: चश्मदीद गवाह ने बताया- 'लगा पटाखा फोड़ रहा है...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: चश्मदीद गवाह ने बताया- 'लगा पटाखा फोड़ रहा है...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget