एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव में पति फहाद अहमद की हुई हार, तो स्वरा भास्कर ने पूछे ECI से सवाल

Swara Bhaskar Questioned ECI on EVM: स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार के बाद एक्ट्रेस ने एक के बाद एक कई सवाल इलेक्शन कमीशन पर पूछ डाले.

Swara Bhaskar Questioned about EVM: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को अणुशक्ति नगर से करारी हार मिली है. अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से उन्हें सना मलिक ने हरा दिया है. फहाद एनसीपी (शरद पवार) से विधानसभा चुनाव लड़े हैं.

स्वरा भास्कर ने ईवीएम पर क्या बोला?

इसके बाद उनकी पत्नी स्वरा भास्कर ने ईवीएम मशीन पर सवाल उठाते हुए अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है, ''पूरा दिन वोट होने के बावजूद EVM मशीन 99% कैसे चार्ज हो सकती है ? इलेक्शन कमीशन जवाब दे.. अणुशक्ति नगर विधानसभा में जैसे ही 99% चार्ज मशीने खुली उसके बीजेपी समर्थित एनसीपी को वोट मिलने लगे आखिर कैसे ?''

स्वरा ने पूछा- कैसे अचानक से पीछे हुए फहाद अहमद

इसके बाद स्वरा ने इसी पोस्ट पर रिपोस्ट करते हुए फिर से लिखा, ''अणुशक्ति नगर विधानसभा में लगातार बढ़त के बाद फहाद अहमद अचानक 99% बैटरी चार्जर ईवीएम खुल जाती है और समर्थित एनसीपी-अजित पवार का उम्मीदवार बढ़त बना लेता है.''

स्वरा ने इसी पोस्ट पर आगे सवाल उठाया- पूरे दिन वोटिंग वाली मशीनों में  99% बैटरी कैसे चार्ज हो सकती है?  99% चार्ज वाली सभी बैटरी आखिर बीजेपी और उसके सहयोगियों के पक्ष में वोट क्यों दिखाती हैं.

 

स्वरा के पति फहाद अहमद ने वीडियो के जरिए उठाए सवाल

सिर्फ स्वरा भास्कर ही नहीं उनके पति ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं. उनके एक्स हैंडल से पोस्ट किए गए वीडियो में वो कहते दिख रहे हैं कि जिन ईवीएम से चुनाव कराया गया उनकी बैटरी 99% कैसे हो सकती है. वो बस यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे ये भी कहा कि जैसे ही 99 प्रतिशत चार्जिंग वाली ईवीएम खुल रही थीं, उनकी अपोनेंट सना मलिक उनसे आगे हो जाती हैं.

स्वरा के पोस्ट पर यूजर्स ऐसे कर रहे रिएक्ट

स्वरा भास्कर के पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा, ''Awww इसी पल का इंतजार था, EVM पर दोष और RR शुरू! अंगूर खट्टे हैं!!'' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, ''हारने पर EVM-EVM का रोना लेकर बैठना...''. वहीं कुछ यूजर्स ने सिर्फ हंसने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया है.


महाराष्ट्र चुनाव में पति फहाद अहमद की हुई हार, तो स्वरा भास्कर ने पूछे ECI से सवाल

ईवीएम की बैटरी पर चुनाव आयोग पहले ही दे चुकी है ये जवाब

बता दें कि 8 अक्तूबर को हरियाणा चुनाव के रिजल्ट घोषित होने के बाद बीजेपी सत्ता में लौटी, तो कांग्रेस ने भी ऐसे ही आरोप लगाए थे. कांग्रेस का कहना था कि उनके उम्मीदवार उन सीटों पर हार गए जहां ईवीएम  बैटरी 99 प्रतिशत चार्ज थी. 

इसके जवाब में चुनाव आयोग ने क्लियर किया था कि ईवीएम की बैटरी कैलकुलेटर की तरह होती है और उससे छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है. तब चुनाव आयोग की तरफ से ये भी बताया गया था कि ईवीएम की प्रथम-स्तरीय जांच वोटिंग से 5-6 महीने पहले शुरू हो जाती है. वोटिंग से 5-6 दिन पहले ईवीएम चालू की जाती है.उस दिन एक नई बैटरी डाली जाती है."

साथ ही ये भी बताया था कि ईवीएम की डिस्प्ले यूनिट तब तक "99%" चार्ज दिखाती है जब तक बैटरी की विद्युत क्षमता 7.4 वोल्ट और 8 वोल्ट के बीच होती है.''

और पढ़ें: स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को मिली करारी हार, अणुशक्ति नगर से जीतीं सना मलिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'3 इडियट्स सोनम वांगचुक से नहीं थी इंस्पायर', बोले आमिर खान, एक्टिविस्ट से अनशन खत्म करने की भी गुजारिश की
'3 इडियट्स सोनम वांगचुक से नहीं थी इंस्पायर', बोले आमिर खान, ये गुजारिश भी की
'काश वो शार्प जॉलाइन वापस मिल जाए', फराह खान ने मनीषा कोइराला संग शेयर की पुरानी तस्वीर
'काश वो शार्प जॉलाइन वापस मिल जाए', फराह खान ने मनीषा कोइराला संग शेयर की पुरानी तस्वीर
Haiwaan Box Office Prediction: क्या 'हैवान' से साल की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म दे पाएंगे अक्षय कुमार? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'हैवान' से साल की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म दे पाएंगे अक्षय कुमार? जानें- प्रीडिक्शन
'ज्यादा खाते हुए देखकर लोग क्या सोचेंगे...' सना सईद को थी बुलिमिया बीमारी, Eating Disorder पर एक्ट्रेस ने की बात
ईटिंग डिसऑर्डर से जुड़ा अपना दर्द सना सईद ने किया साझा, लोगों को दिया हौसला

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget