एक्सप्लोरर

Sushmita Sen Video: सुष्मिता सेन की एक झलक पाने को बेताब दिखे फैंस, मणिपुर से वीडियो पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा ये

Sushmita Sen Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का लेटेस्ट वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस फैंस से घिरी नजर आ रही हैं.

Sushmita Sen Video: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस का बिंदास अंदाज उनके चाहनेवालों ने हमेशा ही पसंद किया है. यही वजह है कि सुष्मिता ने पोस्ट की हुई तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच कई बार वायरल होती दिखाई देती हैं. इसी बीच खूबसूरत एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट वीडियो के चलते दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं.

दरअसल, सुष्मिता ने खुद यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक्ट्रेस अपनी लग्जरी कार में खड़े होकर अपने फैंस पर प्यार लुटा रही हैं. 

सुष्मिता की कार पूरी तरह से फैन्स से घिरी नजर आ रही है. इस दौरान एक्ट्रेस के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सुष्मिता ने लिखा- 'आयोजित शो के बाहर हजारों लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे. जिन्हें शो के में समायोजित नहीं किया जा सकता था. बहुत से लोग शो खत्म होने का इंतजार कर रहे थे. इसके बाद रॉबर्ट नोरेम और मैंने फैसला लिया कि हम फैंस को नाराज नहीं करेंगे और एक खुली कार के जरिए चाहने वालों के बीच पहुंचेंगे. फिर क्या था हम बाहर निकले. प्यार प्यार BEGETS!!! #मणिपुर. अगली बार तक के लिए. #duggadugga आई लव यू दोस्तों.' 

मणिपुर संगई फेस्टिवल 2022 में शामिल हुईं सुष्मिता

बुधवार को अदाकारा सुष्मिता सेन इंफाल में 'मणिपुर संगई फेस्टिवल 2022' के समापन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने डिजाइनर रॉबर्ट नोरेम के लिए रैंप वॉक भी किया. सुष्मिता सेन ने पारंपरिक मणिपुरी आउटफिट कैरी कर रैंप वॉक कर सभी का दिल जीत लिया. मीडिया से बात करते हुए सुष्मिता ने कहा- 'मणिपुर हमेशा से ही  प्रतिभाशाली व्यक्तियों को प्रोत्साहित करता है. चाहे वह खेल से जुड़ा हो या संस्कृति से.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

'ताली' में किन्‍नर बनेंगी सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन आखिरी बार ड्रामा-थ्रिलर वेब शो 'आर्या' सीजन 2 में अहम भूमिका में दिखाई दी थी. इस सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. 'आर्या' सीजन 2 में अपने अभिनय के लिए सुष्मिता सेन को बेस्ट फीमेल एक्टर का भी अवॉर्ड मिला. इन दिनों अभिनेत्री अपनी आगामी वेब सीरीज 'ताली' (Taali) को लेकर चर्चा में बनी हुई है. इसमें सुष्मिता किन्‍नर का किरदार अदा करती दिखाई देंगी. ये सीरीज मशहूर ट्रांसजेंडर गौरी सावंत पर आधारित है.

ये भी पढ़ें: शादी के 18 साल बाद माता-पिता बने Apurva Agnihotri और शिल्पा सकलानी, बेटी का वीडियो शेयर कर बताया क्यूट नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget