एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह खुदकुशी मामला: संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा के बयान में अंतर से उलझा मामला

आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली के बयान में काफी अंतर पाया गया है. संजय लीला भंसाली ने पुलिस को बयान देने हुए कहा था की वो सुशांत सिंह राजपूत को फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में लेना चाहते थे पर उस समय सुशांत का यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट था.

मुम्बई: सुशांत सिंह खुदकुशी मामले में शनिवार को यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा का लगभग सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 12 बजे तक वर्सोवा पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज किया गया. सुशांत सिंह केस की जांच बांद्रा पुलिस कर रही, इस बारे में बातचीत करने के लिए उन्हें वर्सोवा पुलिस स्टेशन में बुलाया गया.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली के बयान में काफी अंतर पाया गया है. संजय लीला भंसाली ने पुलिस को बयान देने हुए कहा था की वो सुशांत सिंह राजपूत को फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में लेना चाहते थे पर उस समय सुशांत का यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट था. भंसाली ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यशराज फिल्म्स से बात की थी, क्या सुशांत को वो अपने फ़िल्म के लिए ले सकते है पर बात आगे बन नहीं पाई .

हालांकी, आदित्य चोपड़ा ने पुलिस को कहा की, संजय लीला भंसाली ने यशराज फिल्म्स से बात नही की थी कि क्या सुशांत को बाजीराव मस्तानी में कास्ट करना चाहते है. आदित्य चोपड़ा ने पुलिस को बताया की, जब सुशांत यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट होते हुए MS DHONI फ़िल्म कर सकते है तो क्या बाजीराव मस्तानी नहीं कर सकते थे? इस बारे में कोई भी यशराज फिल्म्स के पास नहीं आया.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा ने बताया की फ़िल्म रामलीला के दौरान संजय लीला भंसाली का आरोप है कि यशराज फिल्म्स ने कॉन्ट्रैक्ट के चलते सुशांत को फ़िल्म नहीं करने दिया जबकि यह निराधार है क्योंकि फ़िल्म के लिए रणवीर सिंह को इजाज़त दी गई, जबकि वो भी यशराज के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर थे. चोपड़ा ने बताया, रणवीर ने फ़िल्म रामलीला साल अप्रैल 2012 में साइन की थी जबकि यशराज के साथ सुशांत का कॉन्ट्रैक्ट साल 2012 के नवंबर में शुरू हुआ. भंसाली के साथ फ़िल्म ना करने देने के लिए यशराज फिल्म्स ने इजाजत नहीं दी यह सवाल नहीं उठता.

फ़िल्म पानी को लेकर सवाल आदित्य चोपड़ा की कंपनी यशराज फिल्म्स द्वारा साल 2012 से लेकर 2015 के बीच में फिल्म 'पानी' बनाए जाने की तैयारी की गई थी लेकिन बाद में नहीं बनी फ़िल्म, इसकी डिटेल के लिए आदित्य का बयान दर्ज हुआ.

रिया चक्रवर्ती पर बोले आदित्य चोपड़ा एक साल पहले आदित्य चोपड़ा के साथ रिया चक्रवर्ती ने यूरोप टूर किया. पिछले साल यूरोप में हुई ऐड की शूटिंग के लिए सुशांत सिंह के गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती यूरोप टूर पर गयी थीं . उस वक्त फ्लाइट टिकट, होटल, ऐड शूट खर्च को छोड़कर बाकी का सारा खर्च सुशांत सिंह ने ही किया था. यूरोप में टूर के दौरान रिया ने जो भी शॉपिंग की उसके लिए सुशांत का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया. इसके अलावा रिहा चक्रवर्ती ने पिछले 11 महीने में सुशांत सिंह के एकाउंट से काफी रकम खुद के लिए खर्च की है. ये रकम कितनी है, इसकी फिलहाल जांच की जा रही है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 9.30 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 9.30 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
डेविड धवन की बर्थडे पार्टी में छाए सलमान खान, वरुण धवन ने पिता पर लुटाया प्यार, देखें फोटोज
डेविड धवन की बर्थडे पार्टी में छाए सलमान खान, वरुण धवन ने पिता पर लुटाया प्यार, देखें फोटोज

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget