एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी पुलिस

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में पुलिस अब उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ करेगी. एक्टर ने बीते रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में पुलिस लगातार उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ करेगी. पुलिस इस बात का पता लगाना चाह रही है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों की?

पूछताछ के इस दौर में आज पुलिस ने सुशांत के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में बुलाया था. पुलिस के मुताबिक, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा पूछताछ में मदद कर रहे हैं.

मुकेश सुशांत के बहुत करीबी थे, उनके साथ फ़िल्म की थी. मुकेश से सुशांत की आदतों, उनके ड्रीम क्या थे इन सब बारे में बात हुई. मुकेश ने पुलिस को बताया कि सुशांत कभी उनसे अपने निजी मामले में बात नहीं करते थे और ना कभी इस बात का उन्हें एहसास हुआ कि सुशांत किसी डिप्रेशन में हैं.

डीसीपी अभिषेक त्रिमूखे के मुताबिक इस मामले में अब तक 10 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ की जाएगी लेकिन अभी तक की पूछताछ में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है जिससे यह साबित हो की फिल्म इंडस्ट्री में चल रही गुटबाजी की वजह से वह किसी भी तरह से परेशान थे.

पुलिस के मुताबिक सुशांत राजपूत के घर की छानबीन से पता चला है कि उन्हें पढ़ने का बेहद शौक था. खासकर वह फिजिक्स में उनकी ज्यादा दिलचस्पी थी. उनके घरों से 5 डायरी मिली है जिसमें वह किताबों में पढ़े गए महत्वपूर्ण कोट को लिखा करते थे.

सुशांत राजपूत के घर की छानबीन के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे कागजात भी मिले हैं जिससे पता चलता है कि उन्होंने नागालैंड सरकार के सीएम फंड राहत कोष में करीब डेढ़ करोड़ की मदद की थी. नागालैंड सरकार की तरफ से उनको जो थैंक यू लेटर भेजा गया था उससे इस बात की पुष्टि होती है कि वह समाज सेवा में भी सक्रिय थे.

पुलिस के मुताबिक सुशांत राजपूत के साथ रहने और काम करने वाले किसी भी शख्स से अभी तक पूछताछ नहीं हुई क्योंकि उनमें से ज्यादातर लोग अभी मुंबई में नहीं है.फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की क्या वजह है, इसको लेकर पुलिस का अभी और करीबी लोगों से पूछताछ  का सिलसिला जारी है.

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, दोपहर 2 बजे तक 22 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, दोपहर 2 बजे तक 22 करोड़ के हुई पार
आमिर खान की तीसरी शादी से नाराज लॉरेंस बिश्नोई गैंग, एक्टर को दी धमकी, लिखा- 'सांसें दबा लेंगे,' जांच में जुटी पुलिस
अब आमिर खान को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, एक्टर की तीसरी शादी को बताया लव जिहाद
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए राजेश शर्मा, जानें- अब कैसी है एक्टर की तबीयत? शूटिंग पर कब लौटेंगे?
अब कैसी है राजेश शर्मा की तबीयत? एक्टर के हेल्थ पर आया अपडेट, जानें- कब काम पर लौटेंग?
Dhamaal 4 BO Day 8: 'द ओडिसी' के आने का भी 'धमाल 4' पर नहीं पड़ा असर, 8वें दिन जड़ दिया शतक, अब साल की टॉप 5 फिल्मों में करेगी एंट्री
'द ओडिसी' के आने का भी 'धमाल 4' पर नहीं पड़ा असर, 8वें दिन जड़ दिया शतक, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget