दूसरे हफ्ते में 'ड्रीम गर्ल' को कड़ी टक्कर दे रही है सुशांत-श्रद्धा की 'छिछोरे', जानें कलेक्शन
तरण आदर्श ने इसकी कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं. उनके मुताबिक फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी शुक्रवार को 5.34 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज़ फिल्म 'छिछोरे' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिससे इसकी कमाई लगातार जारी है. फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को शानदार कमाई करने के बाद अब शनिवार को भी ज़ोरदार बिज़नेस किया है. फिल्म पर आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' की रिलीज़ का भी कोई खास असर पड़ता नज़र नहीं आ रहा है.
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं. उनके मुताबिक फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी शुक्रवार को 5.34 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. अब शनिवार को फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला है. फिल्म ने नौवें दिन 9.42 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. इसके साथ ही 'छिछोरे' की कुल कमाई 83.59 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है.
छिछोरे फिल्म का डे-वाइज कलेक्शन
Day 1- 7.32 करोड़ Day 2- 12.25 करोड़ Day 3- 16.41 करोड़ Day 4- 8.10 करोड़ Day 5- 10.05 करोड़ Day 6- 7.20 करोड़ Day 7- 7.50 Day 8- 5.34 Day 9- 9.42
Total: 83.59 करोड़ रुपए
‘छिछोरे’ का निर्देशन ‘दंगल’ जैसी फिल्म बना चुके नितेश तिवारी ने किया है. इस फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ‘छिछोरे’ की सफलता से खासा खुश हैं. उन्होंने नितेश के साथ अगली फिल्म बनाने का ऐलान भी कर दिया है. बुधवार को जारी एक बयान में साजिद नाडियाडवाला ने कहा, ‘‘नितेश के साथ एक बार फिर काम करने का अनुभव शानदार रहा है. वह एक बेहतरीन निर्देशक हैं और अब एक बार फिर हम दर्शकों तक एक नई कहानी लेकर आने को तैयार हैं.’’
इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और वरुण ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा इसमें प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलीशेट्टी और नलनीश नील जैसे कलाकार भी हैं. इसमें कॉलेज के दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है. इस कहानी में प्यार, गुस्सा, ह्यूमर, दुख और छिछोरापन सब कुछ है. इसे समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है. कुछ समीक्षकों ने इसे खराब तो कुछ ने अच्छा बताया है. यहां पढ़ें Critics Review
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...
Source: IOCL
























