एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह को लेकर की गई शेखर सुमन की प्रेस कॉन्फ्रेंस से परिवार नाराज, लगाया राजनीति का आरोप

शेखर सुमन ने एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत की मौत को संदेहास्पद बताया था और उनकी मौत की सीबीआई जांच करने की अपनी मांग भी दोहराई थी.

मुम्बई : दो दिन पहले शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत के पटना स्थित पहुंचकर सुशांत की मौत पर परिवारवालों को सांत्वना दी थी. अगले दिन शेखर सुमन ने पटना में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ मिलकर राबड़ी देवी के आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर सुशांत की मौत को एक बार फिर से असामान्य‌ करार दिया था.

मगर तेजस्वी यादव के साथ की गयी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर अब शेखर सुमन पर राजनीति करने का आरोप उनके परिवार की ओर से लगाया गया है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेखर सुमन ने एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत की मौत को संदेहास्पद बताया था और उनकी मौत की सीबीआई जांच करने की अपनी मांग भी दोहराई थी.

परिवार वालों का कहना है कि शेखर सुमन ने इस तरह की राजनीतिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से पहले न ही उनसे किसी तरह की कोई इजाजत ली, न उन्हें इस बारे में सूचित किया कि वे आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव के साथ इस तरह से मीडिया को संबोधित करनेवाले हैं और न ही परिवार के किसी सदस्य को इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया.

परिवार का कहना है कि मुम्बई पुलिस पहले से ही इस मामले की गहन छानबीन कर रही है और ऐसे में अगर परिवारवालों को लगता है कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, सुशांत की मौत में किसी साजिश का हिस्सा थी, तो वे खुद ही इस तरह की मांग करेंगे. परिवार इस बात को लेकर खासा नाराज है कि एक राजनीतिक मंच का सहारे सुशांत के नाम पर शेखर सुमन‌ ने इस तरह की बातें कहीं.

परिवारवालों ने शेखर सुमन और तेजस्वी यादव के साथ निर्माता संदीप सिंह द्वारा भी मंच साझा करने पर आपत्ति जताई है. सुशांत सिंह राजपूत मामले में मीडिया के सामने बयानबाजी करने को लेकर संदीप सिंह के खिलाफ मुम्बई पुलिस में पहले ही शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है. सुशांत की मौत को "सामान्य" बताने और बॊलीवुड को इस मामले में "क्लीन चिट" देने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक मित्र निलोत्पल मृणाल ने डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे को एक खत लिखकर संदीप के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
Tuesday Box Office: मंगलवार को पलटी बाजी, 'जना नायकन'- 'धमाल 4' ने दिखाई तेजी, जानें- कैसा रहा 'स्पाइडर मैन' का हाल?
मंगलवार को 'जना नायकन'- 'धमाल 4' ने दिखाई तेजी, जानें- 'स्पाइडर मैन' का हाल
BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget