एक्सप्लोरर

जानें सुहाना के एक्ट्रेस बनने पर डैड शाहरुख का क्या है कहना?

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान ने ईद के मौके पर फैंस को बधाई दी है. अभिनेता ने आज अपने साथ ईद मनाने के लिए मीडिया को इनवाइट किया था. इस मौके पर उन्होंने अपने बच्चों और खुद से जुड़े कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया.

बता दें कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना हाल ही में उनके साथ मुंबई में एक बड़े रेस्त्रां शुरू होने के मौके पर नजर आई थी. इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी थी लेकिन अभिनेता का कहना था कि उनका सार्वजनिक जगहों पर जाना फिल्म से जुड़ा हुआ नहीं था. अभिनेता ने कहा कि बहुत ज्यादा मीडिया अटेंशन से उनके बच्चे अच्छा महसूस नहीं करते हैं. उन्होंने कहा, ''मैं आप लोगों से आग्रह करता हूं कि अगर आप उन्हें सार्वजनिक स्थल पर देखें तो यह न सोचें कि वह मीडिया को वैसे ही हैंडल करेंगे जैसे मैं करता हूं. वह चिन्ता में पड़ जाते हैं. और दूसरी बात यह कि उनका सार्वजनिक स्थल पर आने का मतलब अभिनेता-अभिनेत्री बनने से नहीं है.'' यहां देखें वीडियो... शाहरख सुहाना के बारे में पहले कह चुके हैं कि उनकी बेटी अभिनेत्री बनना चाहती है लेकिन उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा है कि उनके बच्चे पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे. सुपरस्टार शाहरुख खान का यह भी मानना है कि धर्म निजी मामला होता है और वह चाहते हैं कि उनके बच्चे खुद से इसके बारे में जानें. इस मौके पर अभिनेता ने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें सभी धर्मो का आदर करना सिखाया है. उन्होंने कहा, मेरा विश्वास है कि धर्म व्यक्तिगत मामला है. आप एक-दूसरे के बारे में जानते और आदर करते हैं क्योंकि आप खुद से अपने धर्म के बारे में जानते हैं. ''अभिनेता (51 साल) अपनी अच्छी लाइब्रेरी के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने खुलासा किया है कि वह आज-कल महाभारत पढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा, ''मैं पिछले डेढ़ साल से महाभारत पढ़ रहा हूं. मैं इसकी कहानियां पसंद करता हूं. मैं यह कहानियां अबराम को सुनाता हूं. ठीक इसी तरह इस्लाम की कहानियां भी उन्हें सुनाता हूं. मैं आशा करता हूं कि सारे धर्मो के बारे में वह खुद से जानेंगे और उसका आदर करेंगें.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ को लगे गोली के छर्रे, टीम ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो, लिखा- भगवान दयालु है
टाइगर श्रॉफ को लगे गोली के छर्रे, टीम ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो, लिखा- भगवान दयालु है
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 320 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 1.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 320 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 1.30 बजे तक का कलेक्शन
Video: अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget