एक्सप्लोरर

'किंग खान' ट्रेन से पहुंचे दिल्ली, फैन की मौत पर दुखी शाहरुख ने कही दिल की बात

नई दिल्ली: फिल्म 'रईस' के प्रचार के सिलसिले में मंगलवार को ट्रेन से मुंबई से दिल्ली पहुंचे अभिनेता शाहरुख खान ने वडोदरा रेलवे स्टेशन पर अपने एक फैन की मौत पर दुख जताया. शाहरुख को अपनी फिल्मों का नए तरीके से प्रचार करने के लिए जाना जाता है. 'रईस' का प्रचार करने के लिए वह अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस में सवार होकर मुंबई से दिल्ली पहुंचे. रास्ते में कई स्टेशनों पर लोगों का हुजूम उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ा. लेकिन, स्थिति तब नियंत्रण से बाहर हो गई जब वडोदरा स्टेशन पर फैनों की भीड़ और हंगामे के बीच फरीद खान पठान नाम के एक शख्स की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. अपने फैन की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए 51 साल के अभिनेता ने कहा कि वह बेहद दुखी हैं और दुआ करते हैं कि मृतक के परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले. फरीद खान पठान, शाहरुख के साथ यात्रा कर रहीं उनकी एक सहयोगी के रिश्तेदार थे. शाहरुख ने यहां हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर मीडिया को बताया, "हमारे सहयोगियों में से एक हमारे साथ यात्री कर रही थीं. उनके रिश्तेदार उनसे मिलने वडोदरा स्टेशन आए थे. उन्हें दिल का दौरा पड़ गया. यह सच में दुर्भाग्यपूर्ण है." वडोदरा के हातीखाना इलाके में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता फरीद खान पठान अपनी पत्नी और बेटी के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. यह परिवार शाहरुख खान का फैन है. कहा जा रहा है कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर दिल का दौरा पड़ने से फरीद बेहोश हो गए. उनके परिजनों ने बताया कि उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कुछ खबरों में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ होने के कारण कारण उन्हें घुटन महसूस होने लगी और उसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया. उनकी मौत के बारे में सुनकर शाहरुख को सदमा लगा. उन्होंने कहा, "सबकी तरफ से हमारी प्रार्थना और शुभकामनाएं पूरे परिवार के साथ हैं. हमारे कुछ लोग वहां उनके परिवार के साथ मौजूद हैं." बड़ी संख्या में फैन अभिनेता को देखने के लिए वडोदरा स्टेशन पर पहुंचे थे. शाहरुख को अच्छी तरह से देख सकें, इस कोशिश में उन्होंने वातानुकूलित कोच की खिड़कियों को पीटना शुरू कर दिया. अभिनेता का ध्यान आकर्षिक करने के लिए पत्थर भी फेंके गए. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया जिसमें कुछ लोगों के सिर और चेहरों पर चोटें आईं. सुपरस्टार से मिलने के लिए क्रिकेट खिलाड़ी इरफान पठान और यूसुफ पठान भी वडोदरा स्टेशन पहुंचे थे. इससे फैनों की दीवानगी थोड़ी और बढ़ गई थी. विभिन्न जगहों जैसे रतलाम, कोटा या मथुरा, जहां कहीं भी ट्रेन पहुंची और रुकी, वहां लोगों की भीड़ शाहरुख से मिलने के लिए बेसब्र हो उठी. भीड़ को निंयत्रित करने के लिए बेहतर सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. दिल्ली में भी भारी भीड़ के कारण अभिनेता लगभग 15 मिनट तक ट्रेन से नहीं उतर सके. शाहरुख के साथ फिल्म के निर्देशक राहुल ढोलकिया और अभिनेत्री सनी लियोन ने भी ट्रेन से यात्रा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget