एक्सप्लोरर
वर्ल्ड टूर के लिए रिहर्सल में जुटे सलमान खान

हांगकांग : बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपने द-बैंग टूर के रिहर्सल की झलक शेयर की है. सलमान ने ट्विटर पर शो के रिहर्सल की तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं. वह रविवार को यहां प्रस्तुति देंगे.
वीडियो में वह अपने हिट गानों 'तेरी मेरी प्रेम कहानी..' और 'हैंगओवर..' पर रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हांगकांग में कल (रविवार) होने वाले पहले शो के लिए रिहर्सल कर रहा हूं." इस टूर के दौरान सलमान के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, बिपाशा बसु, डेजी शाह, दिग्गज कोरियोग्राफर-फिल्मकार प्रभुदेवा और टीवी होस्ट मनीष पाल जैसी फिल्मी हस्तियां भी शामिल होंगी.Rehearsals for the 1st show in Hongkong tomo ! #DaBangHK pic.twitter.com/hqe5NRn2lI
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 15, 2017
#DaBangHK . pic.twitter.com/uDOkam433Y — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 15, 2017
और पढ़ें
Source: IOCL

























