एक्सप्लोरर

भाई Vicky Kaushal से तुलना पर बोले Sunny Kaushal, ' हमारी जर्नी अलग-अलग है'

अपने भाई विक्की कौशल (Vicky Kaushal) से तुलना किए जाने पर सनी कौशल (Sunny Kaushal) ने कहा कि, मेरा भाई मेरे लिए प्रेरणा है और हम दोनों की यात्रा काफी अलग है.

एक्टर सनी कौशल (Sunny Kaushal) और राधिका मदान (Radhika Madan) की फिल्म शिद्दत (Shiddat) 1 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. इस मौके पर सनी कौशल ने फिल्म इंडस्ट्री में अब तक के सफर और निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातों पर खुलकर बात की है. इस दौरान उन्होंने अपने भाई विक्की कौशल (Vicky Kaushal) से तुलना को लेकर भी अपने विचार शेयर किए.

सनी-विक्की ने साथ शुरू किया था करियर

दरअसल दोनों भाइयों ने लगभग एक वक्त पर ही अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी और दोनों ही इसे मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहे हैं. एक तरफ विक्की कौशल उरी, राजी जैसी फिल्मों से स्टारडम पर पहुंच चुके हैं वहीं दूसरी तरफ सन्नी की बात करें तो उनकी अगली फिल्म शिद्दत रिलीज होने जा रही है.

दो साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगे सन्नी

बता दें कि सनी करीब दो साल बाद सुनहरे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. उनकी पिछली फिल्म भंगड़ा पा ले साल 2019 में रिलीज हुई थी. फिल्म शिद्दत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने फिल्म के लिए कई बार ऑडिशन दिया था. मैंने जब इस फिल्म की कहानी सुनी थी तबसे ही मुझे ये साफ था कि ये फिल्म करनी है. प्यार को लेकर फिल्म का नजरिया कुछ अलग है. हालांकि कुणाल ने इसे बेहद ही साधारण तरीके से दिखाने में कामयाबी हासिल की है. मैं, राधिका और मोहित रैना रीडिंग्स के लिए एक दो बार मिले और 2019 में हमने शूटिंग शुरू कर दी थी.

इस फिल्म ने प्यार का अलग नजरिया दिखाया

सनी कहते हैं कि इस फिल्म के बाद वो प्यार को नए नजरिए से देखने लगे हैं. उन्होंने कहा कि, ‘ मुझे शिद्दत के लिए वैसी तैयारी करनी पड़ी जैसी मैंने पहले कभी नहीं की थी. फिल्म में मेरा किरदार स्ट्रीट स्मार्ट है, कूल है लेकिन उतना ही दिल का साफ भी है.’

हम दोनों की यात्रा काफी अलग रही है

वहीं विक्की कौशल से तुलना के बारे में सवाल पूछे जाने पर वो कहते हैं कि ‘हां मैंने कई बार इसका सामना किया है. विक्की की फिल्म मसान साल 2015 में रिलीज हुई थी और मेरी पहली फिल्म 2016 में आई थी. वो भी शुरुआत के वक्त काफी नया था. मेरा मानना है कि हम सभी को मेहनत और संघर्ष करना ही होता है. हम दोनों की यात्राएं काफी अलग हैं. हर किसी की मेहनत उनके लिए अलग नतीजे लेकर आ सकती है. ये किसी के लिए भी आसान नहीं है. हम एक ऐसी इंडस्ट्री में काम करते हैं जहां चीजें बहुत पारदर्शी हैं, और हर कोई रडार पर रहता है.’

विक्की से मुझे प्रेरणा मिलती है

अपने भाई विक्की कौशल को लेकर उन्होंने कहा कि, ‘मेरा भाई इस वक्त उस मुकाम पर पहुंच चुका है जहां वो मेरे लिए एक प्रेरणा है. हम दोनों की तुलना मुझे कभी परेशान नहीं करती. विक्की ने कई बड़ी कामयाबी हासिल की है. ये मुझे उत्साह देता है कि लोग मुझसे भी वैसी ही उम्मीदें रखते हैं.’

ये भी पढ़ें-

Kirti Sanon को करियर की शुरूआत में सताता था इस बात का डर, एक्ट्रेस ने पहले ऑडिशन में ही टू-पीस पहनने से कर दिया था मना

Urmila Matondkar ने Rangeela के इस गाने में ने पहनी थी Jackie Shroff की गंजी, एक्ट्रेस ने कॉमेडी शो में किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Day 4: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Dhamaal 4 BO Day 4: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget