एक्सप्लोरर

जल्द आ सकता है 'गदर' का सीक्वल, सनी देओल ने कहा- जल्द लेंगे फैसला

एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता सन्नी देओल ने कहा है कि उनके लिए एक्शन दृश्यों की शूटिंग करना हमेशा ही आसान काम रहा है. सनी ने कहा, ‘‘ मैं हमेशा से ही खेलों को पसंद करता रहा हूं और एक्शन मेरे लिए आसान है.'

बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता सन्नी देओल ने कहा है कि उनके लिए एक्शन दृश्यों की शूटिंग करना हमेशा ही आसान काम रहा है. ‘घायल’, ‘हिम्मत’, ‘घातक’ और ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्मों में सन्नी देओल के एक्शन को दर्शकों की काफी प्रशंसा हासिल हुई है. सन्नी देओल ‘ब्लैंक’ फिल्म में एक पुलिसकर्मी का किरदार निभा रहे हैं जो कि आतंकवादी हमला रोकने की कोशिश कर रहा है. अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे सनी ने कहा, ‘‘ मैं हमेशा से ही खेलों को पसंद करता रहा हूं और एक्शन मेरे लिए आसान है. एक्शन से मुझे कभी परेशानी नहीं हुई. मुझे इसे करने में आनंद आता है और दर्शकों को भी ये पसंद हैं ,लेकिन अब चीजें बदल गई है, अब तकनीक है आपकी मदद के लिए है.’’ ऐसी खबरें है कि निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता ‘गदर2’ और ‘अपने2’ के लिए साथ आ रहे हैं लेकिन उन्होंने इस बारे में जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा, ‘वह किसी चीज पर काम कर रहे हैं. जब वह इस बारे में मुझे बताएंगे तो हम फैसला लेंगे.’’
इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भी अपने साले करण कपाड़िया के लिए एक विशेष गाना शूट किया है. अक्षय का कहना है कि करण को गुड लक कहने का यह उनका तरीका है. अक्षय ने कहा, "लड़के के अंदर वास्तव में अभिनय कौशल है और मैंने पहले की एक लघु फिल्म में लड़के में जोश देखा है. उस फिल्म के लिए खुद उसने काफी मेहनत की थी, जिसे कान्स द्वारा मान्यता भी दी गई." यहां देखें ट्रेलर फिल्म की कहानी आतंकवाद के ईर्द-गिर्द घूमती है. इसका टीजर और ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. टीजर में सनी देओल की सुनाई देती है जिसमें वो कहते दिख रहे हैं, आतंकवाद का कोई चेहरा नहीं होता...उसका धर्म सिर्फ पैसा होता है. फिल्म में ट्रेलर में खूब सारा एक्शन सीक्वेंस देखने को मिल रहा है. इसमें सनी के अलावा करण भी एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म को बेहजाद खंबाटा ने लिखा और डायरेक्ट किया है. यह अगले महीने 3 मई को रिलीज को होगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget