एक्सप्लोरर
अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचे सनी देओल, अधिकारियों के साथ लिया विकास कार्यों का जायज़ा
बॉलीवुड अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी से सांसद सनी देओल अपने लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के कुछ इलाकों में घूम घूम कर विकास कार्यों का जायज़ा लेते नज़र आए हैं. उन्होंने ट्वीट करके अपने दौरे की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और नए नए सांसद बने सनी देओल अपने लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का जायज़ा लेते नज़र आए हैं. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वो अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण करते दिखाई दे रहे हैं. सनी देओल लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर पंजाब के गुरदासपुर से मैदान में थे. उन्होंने वहां कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ को मात दी थी. जीत के बाद सनी देओल अब अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों का जायज़ा लेते नज़र आए हैं. बीते रोज़ सनी देओल ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, "आज श्री कर्तारपुर साहिब कॉरिडोर की टीम से मिला और कॉरिडोर के विकास कार्यों का जायज़ा लिया."
सनी देओल ने कुछ घंटे बाद एक और ट्वीट किया और लिखा, "सुजानपुर गया, ताकि वहां की आधारभूत ज़रूरतों को समझ सकूं."Today, met teams at Sri Kartarpur Sahib corridor to review progress of corridor work. pic.twitter.com/bvJHOcPR8L
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) June 15, 2019
आपको बता दें कि सनी देओल को बीजेपी ने अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाया था, जिसके बाद वहां से सनी चुनाव लड़े और भारी मतों से जीत भी हासिल की.Visited Sujanpur to understand various infrastructure requirements. pic.twitter.com/0nNx80lzoz
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) June 15, 2019
और पढ़ें
Source: IOCL



























