एक्सप्लोरर

डेब्यू से पहले लंदन से दूध मंगाकर पीते थे सनी देओल, हैरान कर देगी वजह

Sunny Deol Kissa: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने फिल्म 'बेताब' से डेब्यू किया था. लेकिन एक्टर डेब्यू से पहले लंदन से दूध मंगाकर पीते थे. आइए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं.

Sunny Deol Kissa: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर सनी देओल ने साल 2023 में आई फिल्म 'गदर 2' के जरिए धमाकेदार वापसी की थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी तबाही मचाई कि ये फिल्म हिंदी सिनेमा की टॉप ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार हो गई.

सनी देओल अब आने वाले दिनों में 'बॉर्डर 2' और 'लाहौर 1947' नाम की फिल्मों में नजर आएंगे. बता दें कि सनी को बॉलीवुड में काम करते हुए 40 साल से ज्यादा समय हो गया है. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'बेताब' से की थी. लेकिन डेब्यू से पहले सनी लंदन से मंगाए गए दूध का सेवन करते थे. इसके पीछे की वजह आपको हैरान कर देगी.

1983 में हुआ था सनी का बॉलीवुड डेब्यू


डेब्यू से पहले लंदन से दूध मंगाकर पीते थे सनी देओल, हैरान कर देगी वजह

सनी देओल ने पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की राह पर चलते हुए बॉलीवुड में ही करियर बनाया और वे पिता की तरह ही सफल भी रहे. सनी देओल की पहली फिल्म 'बेताब' साल 1983 में रिलीज हुई थी. फिल्म के डायरेक्टर राहुल रवैल थे. 'बेताब' में सनी ने मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह के अपोजिट काम किया था. सनी और अमृता की जोड़ी दर्शकों ने पसंद की और फिल्म हिट रही.

जो किस्सा हम आपको सुना रहे हैं उसका खुलासा एक्टर विंदु दारा सिंह ने किया था. सनी 'बेताब' में रोमांटिक और एक्शन दोनों ही तरह के अवतार में नजर आए थे और इसके लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी खूब काम किया था. सनी ने लंदन जाकर बॉडीबिल्डिंग की थी और अच्छी बॉडी बना ली थी.

विंदु बोले- रेम्बो जैसे दिखने लगे थे सनी


डेब्यू से पहले लंदन से दूध मंगाकर पीते थे सनी देओल, हैरान कर देगी वजह

विंदु ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'लंदन में अपने समय के दौरान उन्होंने बहुत मसल्स बना लिए थे. वे रेम्बो जैसे दिखने लगे थे. उन्होंने मुझे बताया कि उनकी फिल्म 'बेताब' की शूटिंग दो-तीन महीने में शुरू होने वाली है. मैंने उनसे कहा कि ये लंदन की बॉडी है, जो वहां के दूध, पनीर और हर चीज को खाकर बनाई गई है. भारत जाते है ये मसल्स कम हो जाएंगे. इससे वह परेशान हो गए थे.'

एक्टर ने आगे बताया था कि, 'इसके बाद जब वह फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. तो उन्होंने मुझसे कहा कि वह अपने मसल्स कम नहीं होने देंगे. तो मैंने पूछा कैसे.' फिर सनी विंदु को एक कमरे में ले गए जहाँ दूध के डिब्बे रखे हुए थे. सनी ने विंदु से कहा कि ये दूध के डिब्बे लंदन से मंगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें: शाहरुख की फिल्म से रातोंरात बदल दिए गए थे सुष्मिता सेन के पोस्टर, डायरेक्टर ने मांगी थी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget