एक्सप्लोरर

Ameesha Patel को ट्रोल करने वालों को Sunny Deol ने दिया करारा जवाब, बोले- 'सोशल मीडिया पर वेले बंदे होते हैं'

Sunny Deol Supports Ameesha: सनी देओल ने सोशल मीडिया कल्चर को लेकर बात की. उन्होंने ट्रोल करने वाले लोगों को वेला बताया है.

Sunny Deol On Trolls: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. 22 साल बाद गदर का सीक्वल आ रहा है जिसके लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. इस फिल्म को लेकर अमीषा पटेल को ट्रोल किया गया था. जिसके बाद सनी अमीषा के सपोर्ट में उतरे हैं और उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है.

सनी देओल इन दिनों गदर 2 के प्रमोशन में बिजी हैं. वह कई इवेंट्स में जाकर फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं. सनी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में सोशल मीडिया के बारे में बात की.

अमीषा का किया बचाव
सनी देओल ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में सोशल मीडिया कल्चर के बारे में बात की. अमीषा को फिल्म को लेकर स्पाइलर देने की वजह से ट्रोल किया गया था. अब सनी ने इस पर रिएक्ट किया है. सनी ने कहा- सोशल मीडिया पर वेले बंदे होते है ना. जिनके पास कोई काम नहीं होता है, उनके पास एक खिलौना आ गया है. उनको क्या पड़ी है वो क्या लिख रहे हैं. उन्हे थोड़ी कुछ फेस करना है. उन्हें तो मजा आ रहा है.

कमेंट्स ना पढ़ो
सनी ने आगे कहा- आपको पता है आप क्या हो और आपने क्या किया है. कमेंट्स न पढ़ो और उन्हें इग्नो करो. सनी ने कहा-  आजकल लोग विदेशी कल्चर से प्रभावित हो रहे हैं वह इसे बिना समझे इसे खुद पर लाना शुरू कर देते हैं.

बता दें गदर 2 की एक्ट्रेस सिमरत कौर को भी उनकी पिछली फिल्म में इंटीमेट सीन्स देने के लिए ट्रोल किया गया था. सिमरत को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था.

वर्कफ्रंट की बात करें तो गदर 2 में सनी देओल, अमीषा पटेल, सिमरत कौर और उत्कर्ष शर्मा अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है.

ये भी पढ़ें: 'गदर' रिलीज होने के बाद माता-पिता से लड़ गई थीं Ameesha Patel, खानी पड़ी थीं चप्पलें, कोर्ट तक पहुंच गया मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी हंसाएंगे कभी डराएंगे, इन 5 फिल्मों से 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अजय देवगन
कभी हंसाएंगे कभी डराएंगे, इन 5 फिल्मों से 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अजय देवगन
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
‘जेलर 2’ पर फिदा हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत के स्वैग की तारीफ में कही ये बात
‘जेलर 2’ पर फिदा हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत के स्वैग की तारीफ में कही ये बात
सितंबर महीने में साउथ की तीन फिल्मों का धमाका, 'मिर्जापुर' बनी नंबर वन, पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
सितंबर महीने में साउथ की तीन फिल्मों का धमाका, 'मिर्जापुर' बनी नंबर वन, पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget