एक्सप्लोरर

जब Sunny Deol चिढ़ जाते थे फिल्मों की शूटिंग के दौरान, एक किस्से में श्रीदेवी का भी लिया था नाम

Sunny Deol ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद से जुड़े शुरुआती दौर के किस्से सुनाए, जब वो बॉलीवुड में नए थे. उन्होंने बताया कि उन्हें कोएक्टर्स के बर्ताव से कई बार परेशानियां होती थीं.

Gadar Actor Sunny Deol सबसे ज्यादा रिजर्व रहने वाले एक्टर्स में से एक हैं. ये बात उन्होंने कई बार खुद स्वीकारी है कि वो पार्टियों में जाना शराब पीना इन सबसे परहेज करते हैं. उनके गुस्से की कहानियां भी मशहूर हैं. एक बार उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये बताया भी था कि फिल्म डर की शूटिंग के दौरान उन्होंने गुस्से में आकर अपनी जींस की पॉकेट में हाथ डालकर उन्हें फाड़ डाला था.

सनी देओल रजत शर्मा के शो आप की अदालत में कई किस्से बताए थे. साथ ही, उन्होंने कुछ घटनाओं को भी याद किया. उन्होंने किसी की नाम लिए बगैर ही  कोएक्टर्स के बर्ताव से परेशान होने वाले किस्सों के साथ श्रीदेवी से जुड़ा किस्सा भी सुनाया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

क्या कहा था सनी ने?
सनी से जब रजत ने पूछा था कि अगर आपको दोबारा अपने फिल्म करियर की शुरुआत करने का मौका मिले तो किसके साथ आप काम नहीं करना चाहेंगे? इसके जवाब में सनी देओल ने कहा था कि शुरू में हमारे कुछ कोएक्टर हुआ करते थे, जो कैमरे के पीछे कुछ भी हरकत करते थे, लेकिन उन्हें डायरेक्टर भी नहीं रोकता था. सनी ने बताया मैं तब चिढ़ने लगा था.

सनी देओल ने श्रीदेवी से जुड़ा किस्सा भी किया था शेयर
सनी ने बताया था कि उनके उन कोएक्टर्स को लगता था कि उनके ऐसे बर्ताव से मेरी एक्टिंग खराब हो जाएगी. उन्होंने कहा कि एक्टर्स में ऐसी असुरक्षा की भावना से फिल्में खराब हो जाती हैं. उन्होंने फिल्म 'चालबाज' का जिक्र करते हुए हुए बताया कि ऐसी ही एक घटना इस फिल्म के दौरान भी हुई थी. हालांकि, उन्होंने हंसते हुए ये भी बताया था कि मेरी एक आंख पीछे रहती थी और मैं कहता था कि अगर तुम ऐसा करोगी तो मैं भी ऐसा करूंगा. मैं छोड़ूंगा नहीं.

बता दें कि सनी देओल और श्रीदेवी की फिल्म चालबाज 1989 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में दोनों के साथ रजनीकांत भी अहम रोल में थे. फिल्म उस साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हुई थी. बता दें कि श्रीदेवी की दुबई के एक होटल में 24 फ़रवरी 2018 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी.

हनुमान के किरदार में दिख सकते हैं सनी
सनी देओल ने पिछले साल ही गदर 2 से बॉक्स ऑफिस में तहलका मचाया है. फिल्म ने दुनियाभर में 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. अब सनी आने वाले दिनों में फिल्म 'बाप' के साथ फिर से थिएटर खिड़कियों में आने को तैयार हैं. वहीं खबर ये भी है कि सनी नीतेश तिवारी की रामायण पर बनने वाली फिल्म में हनुमान का किरदार भी निभाने वाले हैं.

और पढ़ें: इस बॉलीवुड स्टार ने दी थी लगातार 10 फ्लॉप फिल्में, फिर तकदीर ने खाई ऐसी पलटी, अब हैं खूंखार विलेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 9 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 9 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
अंशुला कपूर की शादी में 'तूने मारी एंट्रियां' से रणवीर-अर्जुन ने लूटी महफिल, एलनाज नौरोजी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
अंशुला कपूर की शादी में 'तूने मारी एंट्रियां' से रणवीर-अर्जुन ने लूटी महफिल, एलनाज नौरोजी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लिखा- 'मुझसे रहा नहीं जा रहा'
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लिखा- 'मुझसे रहा नहीं जा रहा'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget