एक्सप्लोरर

कल आए तूफान का सनी देओल ने बनाया वीडियो, लिखी ये बात

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपने बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं. फिल्म की शूटिंग चल रही है जिस वजह उन्हें कई लोकेशन्स पर जाना पड़ा रहा है. अभी बीते रोज़ सनी इसी सिलसिले में दिल्ली से सटे गुरुग्राम में थे. जब सनी गुरुग्राम में मौजूद थे उसी वक्त दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान अपना कहर बरपा रही थी.

जब आंधी अपने चरम पर थी तो सनी देओल ने अपने मोबाइल कैमरे से एक सेल्फी वीडियो बना लिया. सनी देओल ने आंधी के इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “पल पल दिल के पास #गुरुग्राम.”

Pal pal Dil Ke Paas #gurugram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on

आपको बता दें सनी देओल के बेटे करण बॉलीवुड में फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से एंट्री करने वाले हैं. उनकी फिल्म की ही शूटिंग के लिए सनी कई जगहों पर जाते रहते हैं.

गौरतलब है कि बीते रोज़ देश के कई राज्यों में भयंकर तूफान आया था. दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में इस तूफान ने काफी तबाही मचाई. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज बताया कि कल रात पांच राज्यों में बिजली गिरने और आंधी के साथ बारिश आने के कारण 71 लोगों की मौत हुई है. सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही 42 लोगों की जान गई है.

मंत्रालय ने दी जानकारी

मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 42 लोगों की मौत हुई है जबकि आंध्र प्रदेश में 12, पश्चिम बंगाल में 14, दिल्ली में 2 जबकि उत्तराखंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं घायलों की अगर बात करें तो उत्तर प्रदेश में कुल 83 लोग घायल हुए हैं. दिल्ली में 11 और उत्तराखंड में दो लोग घायल हुए हैं. प्रवक्ता ने बताया कि आंधी - बारिश और बिजली गिरने के कारण उत्तर प्रदेश के 24 जिले , पश्चिम बंगाल के छह , आंध्र प्रदेश के तीन , दिल्ली के दो और उत्तराखंड का एक जिला प्रभावित हुआ. दिल्ली , उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों , पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में कल आंधी के साथ बारिश ने भारी तबाही मचाई थी.

दिल्ली समेत उत्तर भारत में आंधी के कारण कल शाम कई जगह पेड़ गिर गए , सड़क , रेल एवं वायु यातायात सेवाएं प्रभावित हुईं. मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड , पंजाब , हरियाणा , चंडीगढ़ , मध्य प्रदेश , झारखंड , असम , मेघालय , महाराष्ट्र , कर्नाटक , केरल और तमिलनाडु में अलग अलग स्थानों पर कल आंधी के साथ बारिश हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget