एक्सप्लोरर

22 साल पुराने चेन पुलिंग मामले में सनी देओल और करिश्मा कपूर को अदालत ने बरी किया

नरेना रेलवे स्टेशन पर अजमेर रेलवे डिवीजन में चेन पुलिंग की घटना सामने आई थी, जिसके कारण 2413-ए एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से पहुंची थी. ये मामला फिल्म 'बजरंग' के दौरान का बताया गया है.

जयपुर: जयपुर की एक अदालत ने बॉलीवुड स्टार सनी देओल और करिश्मा कपूर को बड़ी राहत देते हुए 22 साल पुराने रेलवे के चेन पुलिंग (ट्रेन की चेन खींचने) मामले में दोनों को बरी कर दिया है. ये मामला साल 1997 में अजमेर रेलवे डिवीजन में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान का बताया जा रहा है.

सनी देओल और करिश्मा कपूर के खिलाफ साल 1997 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान रेल की चेन खींचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. रेलवे अदालत ने 17 सितंबर को रेलवे अधिनियम की धारा 141, 145, 146 और 147 के तहत दोनों को दोषी ठहराया था.

जस्टिस पवन कुमार ने शुक्रवार को कहा कि रेलवे अदालत ने दोनों लोगों (सनी देओल और करिश्मा कपूर) को उन धाराओं के तहत दोषी ठहराया था, जिसे 2010 में सेशन कोर्ट ने निरस्त कर दिया गया था और दोनों के खिलाफ मामले में पर्याप्त सबूतों का अभाव है.

नरेना रेलवे स्टेशन पर अजमेर रेलवे डिवीजन में चेन पुलिंग की घटना सामने आई थी, जिसके कारण 2413-ए एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से पहुंची थी. सनी देओल और करिश्मा कपूर ने सेशन कोर्ट में मामले के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें उनकी वकील ए.के.जैन ने ओर से दलीलें दी थीं.

फिल्म 'बजरंग' की शूटिंग के दौरान का था मामला आपको बता दें कि चेन-पुलिंग की यह कथित घटना 1997 में फिल्म 'बजरंग' की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसमें देओल और कपूर पर ट्रेन 2413-ए अपलिंक एक्सप्रेस की चेन बिना वजह खींचने का आरोप लगाया गया था. इस कारण ट्रेन 25 मिनट लेट हो गयी थी.

फिल्म के निर्देशक ने केस होने पर जताई थी हैरानगी इस बारे में और पूछने पर टीनू वर्मा ने आगे कहा, "हम राजस्थान के सावडा गांव के पास शूट कर रहे थे. मगर हम ट्रेन में नहीं, बल्कि ट्रेन के बाहर शूटिंग कर रहे थे. ऐसे में हममें से किसी के ट्रेन खींचने का सवाल कहा उठता है? ट्रेन की चेन डिब्बे में बैठे किसी शख्स ने खींची होगी. आप तो जानते ही हैं कि शूटिंग के लिए लोग कितने उतावले होते हैं."

टीनू ने इस मामले की गहराई में जाने की बजाय अंत में इतना ही कहा, "ये मामला तो काफी पहले ही रफा-दफा हो गया था, ऐसे में 20 साल बाद केस की सुनवाई की बात हैरत में डालनेवाली है."

ये भी पढ़ें:

हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है 'मिशन मंगल', अक्षय कुमार बोले- फिल्म का जलवा बरकरार रहेगा 

'शमशेरा' के सेट से लीक हुआ रनबीर कपूर का लुक, 'संजू' के बाद फिर से कर दिया हैरान

कौन है दिलकश हसीना अश्रिता शेट्टी, जिनपर दिल हार बैठे क्रिकेटर मनीष पांडे, जानिए

अमिताभ बच्चन के लिए राजीव गांधी ने कैंसिल कर दिया था लंदन दौरा, बिग बी से आखिर क्यों मिली थीं इंदिरा गांधी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाखों रुपये देकर बुलाया, 15 मिनट में छोड़ा स्टेज, अब अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई करेंगे इवेंट ऑर्गेनाइजर
लाखों रुपये देकर बुलाया, 15 मिनट में छोड़ा स्टेज, अब अंजलि अरोड़ा पर होगी कार्रवाई
'सगे भाई से ज्यादा मेरे लिए किया', पत्नी को कैंसर हुआ, तो ऐसे शिवाजी साटम की ढाल बने थे नाना पाटेकर
'सगे भाई से बढ़कर थे', नाना पाटेकर को यादकर भावुक हुए शिवाजी साटम
क्या सच में 4000 करोड़ के बजट में बनी है 'रामायण'? रावण बने यश ने बताई सच्चाई
क्या सच में 4000 करोड़ के बजट में बनी है 'रामायण'? यश ने बताई सच्चाई
'दृश्यम 3' बनेगी साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म? जानें- 'बॉर्डर 2' को मात देने के लिए कितना कमाना होगा
'बॉर्डर 2' को मात दे पाएगी 'दृश्यम 3'? जानें- कितना कमाना होगा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget