एक्सप्लोरर

सनी देओल और करिश्मा कपूर पर चेन-पुलिंग का केस दर्ज, दोनों एक्टर्स ने किया कोर्ट में चैलेंज

सनी देओल और करिश्मा कपूर पर 22 साल पुराने चैन पुलिंग मामले में केस दर्ज किया गया है. दोनों स्टार्स ने इस मामले को कोर्ट में चैलेंज किया है.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पर चैन-पुलिंग को लेकर रेलवे की ओर से केस दर्ज करवाया गया है. अब दोनों बॉलीवुड स्टार्स ने 22 साल पुराने इस मामले को चैलेंज किया है. सनी देओल और अभिनेत्री करिश्मा कपूर पर शूटिंग के लिए गैरकानूनी तरीके से चैन पुलिंग का आरोप लगा है. दोनों स्टार्स पर आरोप लगा है कि उनकी चैन-पुलिंग की वजह से यात्रियों का करीब 25 मिनट समय व्यर्थ हुआ.

अब फिल्म की शूटिंग के दौरान चैन-खींचने के मामले में रेलवे अदालत के फैसले को सत्र अदालत में चुनौती दी है. चैन-पुलिंग की यह कथित घटना 1997 में फिल्म बजरंग की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसमें देओल और कपूर पर ट्रेन 2413-ए अपलिंक एक्सप्रेस की चैन बिना वजह खींचने का आरोप लगाया गया था. इस कारण ट्रेन 25 मिनट लेट हो गयी थी.

दोनों अभिनेताओं के वकील ए के जैन ने कहा, "2009 में दोनों अभिनेताओं के खिलाफ सारांश आरोप पढ़े गए थे जिसे हमने अप्रैल 2010 में सत्र अदालत में चुनौती दी थी. सत्र अदालत ने 24 अप्रैल, 2010 को आरोपों को खारिज कर दिया था. लेकिन रेलवे अदालत ने 17 सितंबर को दोनों के फिर से आरोपी बनाया.’’

उन्होंने कहा कि हमने आदेश को फिर से बुधवार को सत्र अदालत में चुनौती दी है क्योंकि उन्हें तो पहले ही आरोपों से बरी किया जा चुका है. इस मामले में देओल और कपूर के अलावा स्टंटसमैन टीनू वर्मा और सतीश शाह भी आरोपी हैं लेकिन उन्होंने तब इन आरोपों को सत्र अदालत में चुनौती नहीं दी थी.

रेलवे अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 24 सितंबर को निर्धारित की है. नरेना के तत्कालीन सहायक स्टेशन मास्टर सीताराम मालाकर ने इस बारे में रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget