एक्सप्लोरर

Gadar 2 Teaser Out: 'दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे टीका लगाओ वरना वो...' सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का धांसू टीजर रिलीज

Gadar 2 Teaser Out: सन्नी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' का टीजर जारी कर दिया गया है. इसी के साथ फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है.

Gadar 2 Teaser Out: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel)  स्टारर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' (Gadar: Ek Prem Katha) साल 2001 में रिलीज हुई थी और ये  सुपर डुपर हिट रही थी. फिल्म में सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी ने ऑडियंस के दिल को गहराई से छुआ था. हाल ही में इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरो मे रिलीज किया गया है. वहीं फैंस इस फिल्म के सीक्वल का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में फैंस को ट्रीट देते हुए मेकर्स ने आज साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' का टीजर जारी कर दिया है.

'गदर 2' का टीजर है बेहद दमदार
'गदर 2' के टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज मे बोले गए डायलॉग से होती है. वो कहती है, “ दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ वरना वो इस बार दहेज में पाकिस्तान ले जाएगा. इसके बाद सनी देओल की एंगीमैन के तौर पर लाहौर में धमाकेदार एंट्री दिखाई गई है. टीजर में सनी देओल इस बार हैंडपंप की जगह एक बड़ा का कार्ट व्हील लेकर गुस्से में घुमाते हुए अपने दुश्मनों का सफाया करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद स्क्रीन पर लिखा हुआ आता है तारा सिंह इज बैक."  बता दें कि फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘गदर 2’ को भी जनता से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद
वहीं  ज़ी स्टूडियो के सीबीओ, शारिक पटेल ने कहा , 'गदर: एक प्रेम कथा को फिर से रिलीज़ करने के लिए हमें जो रिस्पॉन्स मिला है, उससे हम अभिभूत हैं, यह साबित करता है कि कैसे गदर सिर्फ जनता के लिए एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक इमोशन बन गया है। हमने फैंस के लिए एक स्पेशल गिफ्ट के रूप में ‘गदर 2’ का टीज़र लॉन्च करने का फैसला किया और टीज़र को 3 दिन बाद डिजिटल रूप से लॉन्च करने की हमारी रणनीति थी, हमें उम्मीद है कि फैंस हमें गदर 2 पर भी उसी तरह प्यार और समर्थन देंगे जैसा उन्होंने गदर: एक प्रेम कथा को दिया था.”

तारा, सकीना और जीते फिर दिल जीतने आ गए वापस
वहीं डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा, ‘गदर 2 का टीज़र ऑडियंस को यह हिंट देने के लिए था कि तारा, सकीना और जीते एक बार फिर दिल जीतने के लिए वापस आ गए हैं. हमने सोचा कि फिल्म की लीगेसी को 22 साल बाद भी जीवित रखने के लिए अपने फैंस को धन्यवाद देने का यह सबसे अच्छा तरीका है."

तारा और सकीना का फिर से खुले दिल से स्वागत करेगी ऑडियंस
एक्टर सनी देओल ने कहा, “गदर 2 अपने आइकॉनिक पहले भाग की लीगेसी को आगे बढ़ा रही है. भारत की सबसे फेवरेट फैमिली फिल्मों में से एक को वापस लाने में सक्षम होना एक आशीर्वाद है. उम्मीग है कि दुनिया तारा और सकीना का फिर से खुले दिल से स्वागत करेगी.

तारा और सकीना की कहानी में एक नया चैप्टर शुरू
वहीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कहा, "गदर: एक प्रेम कथा मेरे बर्थडे पर फिर से रिलीज़ हुई और मेरा सबसे बड़ा गिफ्ट वह प्यार था जो हमें अपने फैंस से मिला. हमने महसूस किया कि फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी मजबूती से बसी है. गदर 2 का टीज़र तारा और सकीना की कहानी में एक नया चैप्टर शुरू करता है और हमें उम्मीद है कि हम एक बार फिर अपने फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.

बता दें कि फिल्म  'गदर 2' 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: -'महाभारत' के 'श्रीकृष्ण' की पत्नी सर्जरी के बाद अस्पताल से लौटीं घर, Saurabh Raj Jain ने तस्वीरें शेयर कर बताया कैसी है वाइफ की हालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर चलाने के लिए चटनी बेचती थीं सोनाली कुलकर्णी की मां, बोलीं- 'सोचा नहीं था इतना कमाउंगी कि टैक्स देना पड़ेगा'
'सोचा नहीं था इतना कमाउंगी कि टैक्स देना पड़ेगा', ऐसी थी सोनाली कुलकर्णी के घर की हालत
Friday Theater Release: 'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई 6 नई फिल्मों की एंट्री, दशहरे वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई इन 6 नई फिल्मों की एंट्री
Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 68 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-प्रहार का 1 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 68 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-प्रहार का 1 बजे का कलेक्शन
'पूरी जिंदगी साथ बितानी है', 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर करीना ने सैफ पर लुटाया प्यार
'पूरी जिंदगी साथ बितानी है', 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर करीना ने सैफ पर लुटाया प्यार

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget