...और इस तरह से 'रेत' के बन गए आमिर खान!

मुंबई : दुनिया भर में मशहूर और ओडिशा में रहने वाले सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनाइक ने आज आमिर खान की प्रतिकृति मुम्बई के वर्सोवा बीच पर उकेरी. सुदर्शन ने बताया कि आमिर के चेहरे को उकेरने में उन्हें 2 दिन का समय लगा. एपीबी न्यूज़ को दिए एक खास इंटरव्यू में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जा चुके सुदर्शन पटनाइक ने बताया कि उन्हें आमिर को पहली बार रेत पर उकेरते हुए काफी खुशी का एहसास हुआ. देश-विदेश के कई मुद्दों को रेखांकित करने के लिए अपनी कला का इस्तेमाल करनेवाले और देश-विदेश के कई जानेमाने शख्सियतों पर अपनी कला के जरिए हाथ आजमा चुके सुदर्शन ने हिंदी फिल्म जगत के महान अभिनेताओं में से एक अमिताभ बच्चन की प्रतिकृति भी उकेरी थी.
बता दें 21 मई यानी इसी रविवार को दोपहर 12 बजे आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' का प्रीमियर जी टीवी पर किया जाएगा और ये सारी कवायद उसी के प्रमोशन का हिस्सा है.
Source: IOCL
























