एक्सप्लोरर

जानिए, वरुण धवन ने नागरिकता कानून, छात्रों के साथ पुलिस की ज्यादती और निर्भया के दोषियों को लेकर क्या कहा है

वरुण धवन ने कहा कि जब तक किसी चीज को लेकर हम 100 प्रतिशत आश्वस्त न हों, तब तक हमारे लिए कुछ भी बोलना सही नहीं होगा.

मुंबई: भारतीय नागरिकता संशोधन कानून और दिल्ली में यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ पुलिस द्वारा हिंसा किये जाने के आरोपों पर आज वरुण धवन ने अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपनी बात रखी, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें इस मसले की पूरी असलियत नहीं पता है, इसीलिए वो इसपर अपनी राय बाद में रखेंगे.

वरुण धवन से जब पूछा गया कि क्या बॉलीवुड के सितारों पर इस मसले पर बात नहीं करने का दबाव है, तो इसपर उन्होंने कहा कि यह शख्स दर शख्स निर्भर करता है और यह किसी डर की वजह से नहीं है. वरुण ने कहा, "मैं किसी से नहीं डरता हूं क्योंकि मैं अपने वतन से बहुत प्यार करता हूं. मैं देश के सभी लोगों से प्यार करता हूं और मुझे यहां पर सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस हो रहा है. मुझे यहां कौन हाथ लगाएगा?"

वरुण ने कहा कि आजकल बात करने का मतलब है सोशल मीडिया और ट्वीट करना, मगर देश के सभी लोग ट्विटर पर नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे में वे इस तरह की बातें अपने परिजनों और दोस्तों के साथ करते हैं. उन्होंने कहा, "सबसे अच्छा तरीका है कि हम जैसी जिंदगी जीना चाहते हैं, वैसी जिएं... मैं कभी भी किसी के साथ भेदभाव नहीं करता."

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की 'स्ट्रीट डांसर 3D' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, फिल्म में है 'पाकिस्तानी' ट्विस्ट

जब वरुण को याद दिलाया गया कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी 19 दिसंबर को CAA और छात्रों के साथ बर्बरता के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन करने जा रहे हैं. ऐसे में क्या वो भी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे, तो इस पर वरुण ने‌ कहा, "ईमानदारी से कहूं तो देश में जो कु़छ हो रहा है, उसे रिपोर्ट किया जा रहा है. मैं इस मसले पर इसलिए कमेंट नहीं करना चाहता हूं क्योंकि इस वक्त इस एक वाकये को लेकर चार-पांच तरह की बातें हो रहीं हैं."

उन्होंने कहा कि जब तक किसी चीज को लेकर हम 100 प्रतिशत आश्वस्त न हों, तब तक हमारे लिए कुछ भी बोलना सही नहीं होगा. वरुण ने कहा, "इसके दो पहलू हैं और यह एक बेहद संवेदनशील मसला है. किसी के बारे में कुछ भी बोलना या फिर किसी को भला-बुरा कहना बहुत आसान होता है... एक बार जब मैं इस मसले का अच्छी तरह से अध्ययन कर लूंगा, उसके बाद मैं इस मसले पर जरूर अपनी राय रखूंगा."

वरुण ने सफाई देते हुए कहा, "मैं किसी के खिलाफ या पक्ष में नहीं हूं. मैं किसी से डर के बात नहीं कर रहा हूं. मैं किसी से नहीं डरता हूं. मैं एक जिम्मेदार शख्स की तरह बात करना चाहता हूं और किसी को भी गलत तरीके से उत्तेजित नहीं करना चाहता हूं और मेरे कुछ नहीं बोलने की यही एक वजह है.

आज निर्भया के चार दोषियों को सजा देने‌ के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सभी की फांसी की सजा बरकार रखने का फैसला सुनाया है. ऐसे में इससे जुड़े सवाल के जवाब में वरुण ने कहा कि सभी दोषियों को जल्द से जल्द और सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मंत्री आशीष शेल्लार ने की एक्टर से मुलाकात
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मंत्री आशीष शेल्लार ने की एक्टर से मुलाकात
80 हजार का कुर्ता पहनकर दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे रणबीर कपूर, 'रामायण' की रिलीज से पहले दिखा गजब लुक
80 हजार का कुर्ता पहनकर दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे रणबीर, दिखा गजब लुक
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3', जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का 2 बजे का कलेक्शन
'मैं गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर शराब पीने के आरोपों के बाद सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, कपिल शर्मा ने कही ये बात
'मैं गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर शराब पीने के आरोपों के बाद सपोर्ट में उतरे मीका सिंह

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget