एक्सप्लोरर

श्रीदेवी के आखिरी 7 दिन, मुंबई से दुबई की उड़ान और फिर होटल में मौत, जानें पूरी डीटेल्स

इस रिपोर्ट के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं श्रीदेवी की मुंबई से दुबई की उड़ान भरने के बाद से उनके नरने तक की पूरी कहानी.

नई दिल्ली: 54 साल की उम्र में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उनकी मौत का रहस्य गहरा गया है. हर कोई उस रहस्य के बारे में जानने के लिए उत्सुक है. हर कोई जानना चाहता है कैसे थे श्रीदेवी के आखिरी लम्हे. ऐसे में इस रिपोर्ट के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि श्रीदेवी की मुंबई से दुबई की उड़ान भरने से लेकर उनकी मौत के दौरान क्या-क्या हुआ.

दुबई उड़ान के बाद क्या हुआ?

18 फरवरी को श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई रवाना होती हैं. ये हैं हिंदुस्तान सरजमीन पर श्रीदेवी के निधन से पहले की आखिरी तस्वीरें.

दुबई में 20 फरवरी को बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी थी. श्रीदेवी ने सोशल मीडिया पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें सभी के साथ साझा की. श्रीदेवी की उन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद भी किया था. इसके साथ ही श्रीदेवी का एक वीडियो भी शादी समारोह से सामने आया था जिसमें वो शादी में मौजूद मेहमानों और अपने चाहने वालों को प्यार बांटती नजर आ रही थी. श्रीदेवी की इन तस्वीरें और वीडियो को देखकर कोई सोच भी नहीं सकता कि चंद घंटों बाद वो सबको अलविदा कहकर चली जाएंगी.

शादी के दिन श्रीदेवी काफी खुश थीं वो मेहमानों के साथ नाचती हुई भी नजर आयीं. सिर्फ श्रीदेवी ही नहीं इस शादी में जया बच्चन भी थिरकतीं दिखीं. शादी के बाद श्रीदेवी के पति बोनी कपूर अपनी छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई से वापस मुंबई लौट आए लेकिन श्रीदेवी दुबई के होटल जुमैर एमीरेट्स टावर में अकेली ही रुकीं.

खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बोनी कपूर के मुंबई लौटने की वजह थी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर मनमोहन शेट्टी के जन्मदिन की पार्टी. शुक्रवार को यानी श्रीदेवी की मौत के एक दिन पहले मुंबई में ये पार्टी हुई जिसमें बोनी कपूर शामिल हुए.

दावा यहां तक किया गया कि मौत से पहले करीब 48 घंटे तक श्रीदेवी अपने कमरे में ही रहीं. इसके बाद मुंबई में मनमोहन शेट्टी की बर्थडे पार्टी के बाद बोनी कपूर 24 फरवरी को वापस दुबई पहुंच गए. दुबई के अखबार खलीज टाइम्स के मुताबिक बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज देना चाहते थे लेकिन वहां जो हुआ वो उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं था.

बताया जा रहा है कि बोनी कपूर के पहुंचने के बाद उन्होंने श्रीदेवी से करीब 15 मिनट बातें की इसके बाद श्रीदेवी डिनर के लिए तैयार होने के लिए बाथरुम में चली गईं. जब काफी देर तक श्रीदेवी बाथरूम से बाहर नहीं आईं तो बोनी कपूर ने दरवाजा खटखटाया लेकिन श्रीदेवी की कोई आवाज नहीं आई. इसके बाद बोनी कपूर ने दरवाजे को जोर से धक्का दिया और देखा की श्रीदेवी बाथरुम में बेसुध पड़ी थीं.

यह भी पढ़ें- LIVE: आज शाम तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचने की उम्मीद, बोनी से दुबई पुलिस ने की पूछताछ मोहित मारवाह की शादी के बाद भी दुबई में क्यों रुकी थी श्रीदेवी, सामने आई ये वजह SEE PICS: चेहरे पर मायूसी लिए अनिल कपूर के घर पहुंची सारा, जेनेलिया और संजय कपूर की बेटी शनाया श्रीदेवी के निधन से सदमे में दीपिका और रणवीर, पहुंचे अनिल कपूर के घर, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विवादों के चलते नए नाम से आएगी ‘यादव जी की लव स्टोरी’, इस दिन होगी रिलीज
विवादों के चलते नए नाम से आएगी ‘यादव जी की लव स्टोरी’, इस दिन होगी रिलीज
अभिजीत दीपके को मोदी विरोधी काम के लिए अमेरिका से मिल रही फंडिंग? अमेरिकी सिंगर का दावा
अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? अमेरिकी सिंगर का दावा
सलमान खान के साथ होगी ‘कॉफी विद करण 9’ की धमाकेदार शुरुआत, करिश्मा कपूर भी आएंगी नजर
सलमान खान के साथ होगी ‘कॉफी विद करण 9’ की धमाकेदार शुरुआत, करिश्मा कपूर भी आएंगी नजर
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढ़ाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढ़ाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget