एक्सप्लोरर

Memories : जब श्रीदेवी ने सरोज खान को खाने की जगह दी थी मिट्टी और पत्थर...

श्रीदेवी जितनी अच्छी एक्ट्रेस थी उतनी ही बेहतरीन डांसर भी थी. श्रीदेवी को बॉलीवुड की हवा-हवाई बनाने वाली कोरियोग्राफर सरोज खान अब नम आंखों से उनको याद कर रही हैं.

नई दिल्ली: श्रीदेवी जितनी अच्छी एक्ट्रेस थी उतनी ही बेहतरीन डांसर भी थी. श्रीदेवी को बॉलीवुड की हवा-हवाई बनाने वाली कोरियोग्राफर सरोज खान अब नम आंखों से उनको याद कर रही हैं. श्रीदेवी को याद करते हुए सरोज खान बताती हैं कि 'श्रीदेवी खुद को बुरा डांसर मानती थी.' सरोज खान बताती हैं 'फिल्म कर्मा के गाने 'मैंने रब से तुझे मांग लिया' उनके साथ मेरा पहला गाना था. उस गाने के वक्त श्रीदेवी ने बिल्कुल भी रिहर्स नहीं किया था और एक के बाद एक 13 रिटेक्स दिए थे. तब श्रीदेवी ने अपने कहा कि मैं अच्छी डांसर नहीं हूं और मुझे रिहर्स करने की जरूरत है.' मोहित मारवाह की शादी के बाद भी दुबई में क्यों रुकी थी श्रीदेवी, सामने आई ये वजह श्रीदेवी की शरारतों को याद करते हुए सरोज खान बताती हैं 'एक बार मेरे साथ के डांसरर्स ने श्रीदेवी के साथ मजाक किया और वो हाथों में पट्टी बांधकर उनके पास पहुंचे. सभी को चोट लगा हुआ देख श्रीदेवी ने पूछा कि क्या हुआ तो हमने कहा कि कल रात तुमने इनके साथ मारा-मारी की, ये सुनकर श्री रोने लगी. लेकिन उनके पिता समझ गए कि हम मजाक कर रहे हैं. ये बात उन्होंने श्रीदेवी को बताई तब उन्होंने भी हमसे बदला लेने की ठानी. श्री ने हमारे पास आकर कहा कि चलो खाना खाते हैं. जब हम खाना खाने बैठे और मैंने पहला ढक्कन उठाया तो उसमें मट्टी निकली, दूसरा खोला तो उसमें पत्थर थे, किसी में घास तो किसी में कीचड़ था. जब हमने हैरानी से उनकी तरफ देखा तो उन्होंने कहा खाओ-खाओ... क्या बोल रहे थे मैंने आपके लड़कों को बहुत डंडे से मारे. अब खाइये ये खान''. श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके व्यक्तित्व की ये यादें हमेशा उनके चाहने वालों के दिल में हमेशा रहेंगी. श्रीदेवी की मौत के बाद इस हाल में हैं पति बोनी कपूर, सामने आया को-स्टार का ये बयान दुबई में हुई थी श्रीदेवी की मौत भांजे मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने श्रीदेवी पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई गई थी. शादी खत्म होने के बाद पूरा परिवार दुबई से मुंबई लौट आया था लेकिन श्रीदेवी दुबई में ही रुक गईं थी. बताया जा रहा है कि शादी खत्म होने का बाद भी श्रीदेवी दुबई में थी क्योंकि वो वहां एक पेंटिंग की प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाली थी जहां उनकी बनाई गई पेंटिंग्स की भी निलामी होने वाली थी. लेकिन इससे पहले ही 24 फरवरी की रात उनका बाथटब में गिरकर डूबने के कारण निधन हो गया. उस वक्त बोनी कपूर श्रीदेवी के साथ रूम में ही मौजूद थे. बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए वापस दुबई पहुंचे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget