एक्सप्लोरर

Jiah Khan Case: जिया खान सुसाइड केस में बरी होते ही बोले Sooraj Pancholi- 'सच्चाई की हमेशा जीत होती है!'

Jiah Khan suicide case: जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली के पक्ष में फैसला आया है. कोर्ट ने उन्हें एक्ट्रेस के आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बरी कर दिया है.

Jiah Khan Suicide Case: जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई कोर्ट ने तकरीबन 10 साल बाद आज अपना फैसला सुना दिया. कोर्ट ने एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी सूरज पंचोली को बरी कर दिया है. वहीं कोर्ट से फैसला पक्ष में आने के बाद सूरज पंचोली का पहला रिएक्शन आया है.

कोर्ट से बरी होने के बाद सूरज पंचोली का पहला रिएक्शन
कोर्ट का फैसला अपने फेवर में आने के बाद सूरज पंचोली की खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन देते हुए एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है, "सच हमेशा जीतता है." 


Jiah Khan Case: जिया खान सुसाइड केस में बरी होते ही बोले Sooraj Pancholi- 'सच्चाई की हमेशा जीत होती है!

सूरज पंचोली ने कही ये बात 

सूरज पंचोली ने कहा, 'इस फैसले ने 10 साल का लंबा समय लिया है, जो मेरे लिए दर्दनाक रहा. ठीक से सो नहीं पाया, लेकिन आज मैंने न केवल ये केस जीता है बल्कि मैंने अपनी गरिमा और आत्मविश्वास को भी वापस पा लिया है. इस तरह के जघन्य आरोपों के साथ दुनिया का सामना करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए थी. मैं उम्मीद और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इतनी कम उम्र में जो कुछ मैंने झेला है, मुझे नहीं पता कि मुझे मेरे जीवन के ये 10 साल कौन लौटाएगा? हालांकि, मुझे खुशी है कि आखिरकार यह ना सिर्फ मेरे लिए बल्कि मेरे परिवार के लिए भी खत्म हो गया है. इस दुनिया में शांति से बढ़कर कुछ भी नहीं है.'

जिया खान की सुसाइड मामले में आरोपी थे सूरज पंचोली
बता दें कि  जिया खान ने 3 जून  2013 को जुहू स्थित अपने घर पर फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली थी.  इस घटना में सूरज पंचोली पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था. जिया सुसाइड मामले की जांच मुंबई की जुहू पुलिस कर रही थी और जांच के दौरान 7 जून 2013 को जिया खान के घर से पुलिस को 6 पन्नों का हाथ से लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला था.  इसके बाद मुंबई पुलिस ने 11 जून 2013 को बॉलिवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली  को जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था. 

सीबीआई को सौंपी गई थी जांच
लगभग एक महीने जेल में बिताने के बाद 1 जुलाई 2013 को सूरज पंचोली को जमानत पर रिहा कर दिया गया था.  इस मामले में पुलिस की जांच से जिया खान की मां राबिया ख़ान संतुष्ट नहीं थी. उनका कहना था की यह मामला हत्या का है और इसकी जांच हत्या का मामला समझकर करनी चाहिए. जिया की मां की अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने साल 2014 में मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दे दी थी. साल 2015 में सीबीआई ने मामले को जांच कर कोर्ट में सूरज पंचोली के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर थी. इसमें  सूरज पंचोली पर एक्ट्रेस को खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत आरोप तय किये गये थे.

जिया की मां फैसले से निराश बोली लड़ाई जारी रखूंगी
वहीं लगभग 10 साल बाद आज मामले में सूरज पंचोली को फाइनवी कोर्ट ने सभी आरोपों से बरी कर दिया है. वहीं फैसले पक्ष में आने के बाद सूरज और उनकी फैमिली बेहद खुश है. वहीं जिया की मां राबिया ने कहा है कि वे अपनी बेटी के लिए लड़ाई जारी रखेंगी और इंसाफ पाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी. 

ये भी पढ़ें:-'वो महान होंगे लेकिन मैं उनसे...' जब ऑन कैमरा शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget