एक्सप्लोरर

सोनू सूद की नई उड़ान, अब असम के 180 मजदूरों को फ्लाइट से घर भिजवाया

यह सभी सुबह 7.00 बजे की एयर एशिया की प्लाइट से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डे से असम के सिचलर के लिए रवाना हुए. सोनू सूद इससे पहले भी प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट से घर भेज चुके हैं.

मुंबई: प्रवासी मजूदरों को बस, ट्रेन और हवाई जहाज से देश के अलग राज्यों में उनके घरों तक पहुंचाने के के चलते शिवसेना की आलोचना का शिकार बनने के बावजूद सोनू सूद द्वारा मजदूरों की मदद करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. सोनू सूद ने मजदूरों की मदद करने के लिए आज एक बार फिर से हवाई जहाज का सहारा लिया. आज सुबह 7.00 बजे की एयर एशिया की प्लाइट से सोनू सूद ने 180 मजदूरों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी  महाराज हवाई अड्डे से असम के सिचलर के लिए रवाना किया. इस मौके पर सोनू सूद खुद एयरपोर्ट पर मौजूद थे. उल्लेखनीय है सोनू सूद ने जिन 180 मजदूरों को फ्लाइट से रवाना किया, वे सभी मजदूर पुणे में काम करते थे और अपने घरों के लिए जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की आस में मुंबई आए हुए थे. मगर ‘निसर्ग’ तूफान के चलते ये सभी मजदूर 3 जून से मुंबई के बांद्रा इलाके में फंसे हुए थे. बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास दिन गुजार रहे इन सभी मजदूरों को खाने खिलाने से लेकर उनके रहने का इंतजाम सोनू सूद और सामाजिक कार्यों में उनकी पार्टनर नीति गोयल ने मिलकर किया. नीति गोयल ने‌ इस बारे में एबीपी न्यूज़ से कहा, "तूफान‌ और बारिश की वजह से मुंबई में फंसे इन मजदूरों के बारे में जब हमें पता चला कि ये सभी बांद्रा में फंसे हुए हैं, तो हमने इनको खाना खिलाने से लेकर सभी का चेम्बूर इलाके में रहने का इंतजाम किया और आखिरकार आज इन्हें फ्लाइट के जरिए असम के सिलचर के लिए रवाना किया." बता दें कि सोनू सूद और नीति गोयल ने दो हफ्ते पहले फ्लाइट के जरिए एर्नाकुलम में फंसी 177 लड़कियों को कोच्चि से भुवनेश्वर पहुंचाने में मदद की थी, तो वहीं 5 जून को एयर एशिया की फ्लाइट से मुम्बई से देहरादून के लिए 180 मजदूरों को भेजने का इंतजाम किया था, जिनमें अधिकत्तर बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं का शुमार था. क्या बोले सोनू सूद वहीं सोनू सूद ने असम के इन प्रवासियों की मदद करने पर कहा, "हम इन असम के प्रवासियों को उनके परिवारों के साथ फिर से मिलने में मदद करना चाहते थे और इसलिए ही हमने उनके लिए एक स्पेशल फ्लाइट की व्यवस्था करने का फैसला किया. मैं उनके मुस्कुराते चेहरों को देखकर बेहद भावुक था क्योंकि वे हवाई यात्रा का अनुभव करने के लिए उत्साहित थे और अंततः अपने परिवार और दोस्तों से मिले. मुझे खुशी है कि जब इस मुश्किल वक्त में उन्हें मदद की जरुरत थी तो मैं वहां मौजूद था.” कोरोना: दिल्ली में कम्युनिटी स्प्रेड नहीं, लेकिन जुलाई अंत तक 5 लाख से ज्यादा हो सकते हैं मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP protest live updates: अनुराग कश्यप से प्रकाश राज तक, CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गजों का सरकार पर तीखा हमला
CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गजों का सरकार पर तीखा हमला, कहा- आवाज को अरेस्ट नहीं कर सकते
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
284 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
284 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
'पिक्चर अभी बाकी है दोस्त...', नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट, शेयर की पहली पोस्ट
'पिक्चर अभी बाकी है दोस्त...', नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट, शेयर की पहली पोस्ट

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget