एक्सप्लोरर

सोनू निगम से पहले ये सेलेब्स भी झेल चुके हैं इवेंट में बदतमीज़ी, एक एक्ट्रेस के तो स्टेज पर ही मार दिया था थप्पड़

Misbehave With Stars in Public : सोनू निगम पर हमला ऐसा इकलौता मामला नहीं है जहां स्टार-सेलेब्स के साथ बदतमीजी हुई. इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं.

Celebs Got Attacked On Stage : हाल ही में सोनू निगम के साथ एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान ऑन-स्टेज धक्का-मुक्की और मारपीट का मामला सामने आया. इस घटना में सोनू निगम सीढ़ियों से गिरे. वहीं इस घटना में उनके एक करीबी दोस्त भी चोटिल हो गए. लेकिन ये ऐसा इकलौता मामला नहीं है जहां स्टार-सेलेब्स के साथ बदतमीजी हुई हो. इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. एक्ट्रेस गौहर खान से लेकर स्टार सुष्मिता सेन तक कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्हें इस तरह की सिचुएशन का सामना करना पड़ा.

गौहर खान को ऑन-स्टेज मार दिया था थप्पड़
गौहर खान उन दिनों एक टीवी शो होस्ट कर रही थीं. शो का नाम था 'इंडियाज रॉ स्टार'.इस शो की शूटिंग चल रही थी.गौहर खान शूटिंग पूरी कर रही थीं. रिएलिटी शो का सेट था, जिसके चलते ऑडियंस भी बुलाई गई थी. ऐसे में एक अंजान शख्स सेट पर बने स्टेज पर चढ़ गया और अचानक गौहर के पास जा पहुंचा. इस दौरान उसने गौहर को तमाचा जड़ दिया. सरेआम उस अनजान शख्स का थप्पड़ मारने का कारण उसने बताया था. उस व्यक्ति का कहना था कि ऐसा उसने इसलिए किया,क्योंकि गौहर ने शो में छोटे कपड़े पहने हुए थे.

भीड़ में सुष्मिता सेन ने झेली बदतमीजी, फिर सिखाया सबक
सुष्मिता सेन ने इस किस्से का खुद ही जिक्र किया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि एक इवेंट के दौरान 15 साल के लड़के ने उनके साथ बदतमीजी की थी. हालांकि उन्होंने उस लड़के को अच्छे से सबक भी सिखाया था.इस बारे में उन्होंने कहा था- 'भीड़ में उसे लगा कि मुझे पता नहीं चलेगा. लेकिन जब उसने गलत हरकत करनी शुरू की तो मैंने पीछे से उसका हाथ पकड़ लिया. मैंने हाथ खींचा और पाया  कि वह सिर्फ 15 साल का लड़का है. इसके बाद मैं उसकी गर्दन पकड़ कर उसे अपने साथ ले गई'.

सुष्मिता ने आगे बताया था कि पहले तो लड़के ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया था. लेकिन बाद में उसने माफी मांगी और कहा कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगा. सुष्मिता ने बताया था कि उस बच्चे को उन्होंने समझाया था कि अगर वह इस बात को अभी बाहर लाएंगी तो उसका जीवन खराब हो जाएगा. इसके बाद उस लड़के ने सुष्मिता से माफी मांगी थी. बता दें,उस बच्चे के खिलाफ सुष्मिता ने कोई एक्शन नहीं लिया था.

अमीषा पटेल के साथ भी हुआ था एक वाकया
ऐसा ही एक मामला एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ भी हुआ था. एक्ट्रेस गोरखपुर में एक ज्वैलरी स्टोर के लॉन्च पर पहुंची थीं. इस दौरान अमीषा पटेल के साथ बदतमीजी हुई. दरअसल, जब एक्ट्रेस उस शॉप में पहुंचीं तो भीड़ उनपर टूट पड़ी. जहां उनके साथ छेड़छाड़ हुई. इस दौरान अमीषा को बेहद गुस्सा आ गया था जिसके बाद उन्होंने एक शख्स को चांटा मार दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
Aditya Dhar Post: 'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
Dhamaal 4 BO Day 9: शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़
शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget