एक्सप्लोरर

अनु मलिक को लेकर सोनू निगम ने फिर किया बड़ा खुलासा, बोले - “स्ट्रगल के दिनों में वो मुझसे झूठ बोलते थे”

Sonu Nigam Career: सिंगर सोनू निगम ने अपने स्ट्रगल के दौर को याद किया और कहा कि, शुरुआत में अनु जी को मैं जब भी फोन करता था तो वो झूठ बोलते थे कि अभी वो घर पर नहीं है.

Sonu Nigam On Anu Malik: सोनू निगम (Sonu Nigam) का नाम बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शामिल है. सिंगर की आवाज और उनकी गायिकी के आज करोड़ों लोगों दीवाने हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सोनू निगम ने कई संघर्षों का सामना किया है. एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए सोनू ने बताया कि, करियर के शुरुआत में उन्होंन खूब रिजेक्शन झेले हैं. इस दौरान उन्होंने अनु मलिक को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है. 

अनु जी शुरुआत में मुझसे झूठ बोलते थे – सोनू निगम

दरअसल हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया से बात करते हुए सोनू ने अपने स्ट्रगल को लेकर खुलकर बात की और कहा कि सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए हर किसी को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. मेरी लाइफ में भी एक ऐसा वक्त था जब मैं घर से निकलर फोन बूथ जाता था और लोगों से काम मांगता था. इस दौरान अनु मलिक के साथ हुई एक बातचीत को याद करते हुए उन्होंने कहा कि, “ जब मैं अनु जी को फोन करता था वो उनके छोटे भाई अबू मलिक की आवाज निकालकर नाटक करते थे और अनु जी घर पर नहीं हैं. लेकिन मैं समझ जाता था कि ये वो ही है.''

पहले ऑडिशन के लिए सात घंटे खड़े रहे थे सोनू

इस दौरान सोनू ने ये भी बताया कि उन्होंन 18 साल की उम्र में अपना पहला ऑडिशन दिया था. सिंगर ने कहा कि, “मैं 18 साल की उम्र में ऊषा खन्ना के ऑडिशन में गया था. उन्होंने मुझे सरगम ​​स्टूडियो में एक रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया था. जहां मैंने अलका याग्निक और कुमार शानू को गाते हुए देखा था. जब मैं वहां पहुंचा तो उन्होंने मुझसे बैठने को कहा. लेकिन मैं खड़ा रहा. मैं वहां पर उस वक्त 7 घंटे तक खड़ा रहा. मैंने सोचा कि क्या होगा अगर दरवाज़ा खुल जाए और वो देख लें कि मैं बैठा हूं...नहीं, मैं खड़ा रहा क्योंकि मुझे लगा कि इससे उनपर अच्छा प्रभाव पड़ेगा..'

सोनू ने ये भी कहा कि उस दिन सात घंटे तक खड़ा रहना मेरे करियर के लिए काफी अच्छा रहा और मुझे काम भी मिल गया. 

ये भी पढ़ें-

Guess Who: पहले किया डॉन से प्यार, फिर बनीं जोगन...90s की वो अदाकारा जिससे डरने लगी थी हर एक्ट्रेस, पहचाना?

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार
विद्या बालन को साउथ में क्यों कहा जाता था 'मनहूस'? एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा
विद्या बालन को साउथ में क्यों कहा जाता था 'मनहूस'? एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा
Koffee With Karan 9: करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
2 करोड़ जमा करते ही Rajpal Yadav को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश
2 करोड़ जमा करते ही राजपाल यादव को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget