एक्सप्लोरर

सोनम की शादी में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने स्टेज पर चढ़कर गाया ‘मसक्कली’, देखें वीडियो

स्टेज से रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने ही अंदाज़ में सोनम के लिए ये गाना गाया. खास बात ये रही कि रणवीर सिंह ने गाने को हिप हॉप वर्जन में तब्दील कर दिया जिससे वहां का समां और भी दिलचस्प हो गया.

मुंबई: आज मुंबई में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और दिल्ली के बड़े कारोबारी आनंद आहूजा की शादी हुई. इस खास मौके पर बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां नज़र आईं. सोनम के इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए अभिनेता रणवीर कपूर और सोनम के चचेरे भाई अर्जुन कपूर ने गाना गाया. इन दोनों अभिनेताओं ने सोनम की फिल्म ‘दिल्ली 6’ का मशहूर गाना ‘मसक्कली’ गाया.

स्टेज से रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने ही खास अंदाज़ में सोनम के लिए ये गाना गाया. दिलचस्प बात ये रही कि रणवीर सिंह ने गाने को हिप हॉप वर्जन में तब्दील कर दिया इस दौरान सोनम और आनंद भी उनके गाने का लुत्फ उठाते नजर आएं. बता दें कि सोनम और आनंद काफी सालों से रिलेशनशिप में थे.

यहां देखें वीडियो...

आज अपनी शादी में सोनम कपूर ने भारी गहनों के साथ लाल रंग का लहंगा पहना. सोनम ने डिजाइनर अनुराधा वकील द्वारा निर्मित लोत-मोटिफ पहना और पंजाबी दुल्हन के हाथ गहरे मरून रंग से सजे, वो दोनों हाथों की कलाइयों में 'चूड़ा' और 'कलीरें' पहने हुई थीं. उन्होंने माथा-पट्टी भी पहनी हुई थी.

अपनी शादी में दूल्हे आनंद ने राघवेंद्र राठौर द्वारा निर्मित शेरवानी पहनी. उनकी शेरवानी वीज और क्रीम 'साफे' के साथ थी. बता दें कि सोनम और आनंद की शादी बांद्रा में हुई. इस खास दिन पर उनको दुआएं देने परिवार के सभी सदस्यों के साथ साथ बॉलीवुड के भी कई करीबी लोग पहुंचे.

सोनम के पिता और अनुभवी अभिनेता अनिल कपूर और उनके भाई हर्षवर्धन शेरवानी में काफी अच्छे लग रहे थे, जबकि भाई-बहनों में इस खास दिन जाह्नवी, खुशी, अंशुला, शनाया और अर्जुन पारंपरिक पोशाक में नजर आए. इस खास मौके पर परिवार के सदस्य बोनी कपूर, संजय कपूर और महीप कपूर भी मौजूद रहे.

बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, जैकलीन फर्नांडीज, रानी मुखर्जी, स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, डिजाइनर मसाबा गुप्ता और स्टाइलिस्ट पर्निया कुरैशी भी शादी में शामिल हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget