एक्सप्लोरर

कान्स में शिरकत करेंगी सोनम कपूर, बहन रिया ने लुक्स को लेकर किया खुलासा

रिया न केवल कुछ खास समारोहों के लिए सोनम को स्टाइल किया है बल्कि वह उनके साथ 'आयशा', 'खूबसूरत'और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी उनकी फिल्मों में बतौर निर्माता काम कर चुकी हैं.

मुंबई: 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर सोनम कपूर आहूजा नज़र आएंगी. उनकी बहन और स्टाइलिस्ट व फिल्म निर्माता रिया कपूर ने लुक्स के बारे में कहा है कि इस बार सादगी पर फोकस किया गया है. रिया ने कहा, "इस बार हम सादगी पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं."

रिया ने आगे कहा, "सोनम अभी अपनी जिंदगी के एक खूबसूरत दौर में हैं जहां वह काफी खुश, संतुष्ट और भावनात्मक रूप से सुरक्षित हैं. इसलिए कपड़े और लुक्स के जरिए इनकी झलक दिखनी चाहिए."

रिया न केवल कुछ खास समारोहों के लिए सोनम को स्टाइल किया है बल्कि वह उनके साथ 'आयशा', 'खूबसूरत'और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी उनकी फिल्मों में बतौर निर्माता काम कर चुकी हैं. उन्होंने इस बात को सुनिश्चित किया कि सोनम को हर बार लोग अलग-अलग अंदाज में देखे.

एक स्टाइलिस्ट होने के तौर पर उनका रेफरेंस पॉइंट क्या है, इस पर रिया ने कहा, "हम सभी सपने देखते हैं. हमें कहानियां सुनाना, किताबें पढ़ना, तस्वीरें देखना पसंद है और एक वक्त ऐसा भी आता है जब हम अपनी पसंदीदा कहानियों के किरदारों से जुड़ाव महसूस करने लगते हैं..बचपन में अर्न्तमुखी स्वभाव की होने की वजह से मैं अपना ज्यादातर वक्त किताबों को पढ़कर ही बिताती थी."

कान्स में शिरकत करेंगी सोनम कपूर, बहन रिया ने लुक्स को लेकर किया खुलासा

रिया ने कहा, "जब मैं किसी को स्टाइल करती हूं तब मैं किताबों या प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेती हूं." रिया ने यह भी कहा कि वह गायत्री देवी और ऑड्री हेपबर्न जैसी महिलाओं से बेहद प्रेरित हैं..उनकी लिस्ट में ऐसे और भी कई नाम हैं.

जोया अख्तर द्वारा प्रदर्शित ज्वेलरी ब्रांड 'स्टाइल डाइजेस्ट' की लॉन्चिंग के मौके से इतर रिया ने कहा कि उनका मूड भी स्टाइलिंग में उनकी मदद करता है. रिया ने कहा, "कभी सुबह उठकर हमारा मन सेक्सी दिखने का करता है, कभी हम एलीगेंट दिखना चाहते हैं. इस वजह से हम अपने आप को मूड के आधार पर स्टाइल करते हैं."

बड़े समारोहों जैसे कि रेड कार्पेट या शादी में पहने जाने वाले आभूषणों को हम किसी आम समारोह में नहीं सकते हैं, यह महज एक धारणा है. इस पर रिया ने कहा कि इस तरह के आभूषणों को किसी भी सिंपल और एलीगेंट पहनावे के साथ मैच कर पहना जा सकता है.

उनके लिए सबसे बेस्ट आउटफिट कौन सी है? इस सवाल का तुरंत जवाब देते हुए रिया 'साड़ी' का नाम लेती हैं.

रिया ने कहा, "जिस तरह से पश्चिमी सभ्यता में गाउन का चलन है उसी तरह हमारे यहां लोग साड़ी को प्राथमिकता देते हैं. तो ऐसे में इसे थोड़ा सा कूल बनाने में क्या हर्ज है? मुझे लगता है कि आधुनिक ज्वैलरी को साड़ी से बेहतर किसी और पोशाक से मैच कर नहीं पहना जा सकता है. एक सिंपल सी साड़ी को मैं कुछ अच्छे आभूषणों के साथ मैच कर सकती हूं जो दिखने में बहुत ही सुंदर लगेगा."

फिल्मों में काम की बात करें तो रिया अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बेहद उत्साहित हैं जिसे लेकर उनका काम जारी है और जिनका ऐलान जल्द ही किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget