एक्सप्लोरर

Coronavirus: बचाव में उतरीं सोनम कपूर, कहा- कनिका जब लौटीं तब होली खेल रहे थे सब

फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें समर्थन भी मिलने लगा है. एक्ट्रेस सोनम कपूर, टीवी होस्ट मिनी माथुर जैसी हस्तियों ने कनिका के खिलाफ उठाए इस सख्त कदम की आलोचना की है.

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर जो कि इस समय कोरोना वायरस की चपेट में हैं और अपना इलाज करवा रही हैं, के खिलाफ यूपी में लापरवाही बरतने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने विदेस से लौटने के बाद जरूरी प्रीकॉशन नहीं लिए. जहां एक ओर बीते दो दिनों से कनिका को अपनी इस लापरवाही के चलते लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा था. अब फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें समर्थन भी मिलने लगा है. एक्ट्रेस सोनम कपूर, टीवी होस्ट मिनी माथुर जैसी हस्तियों ने कनिका के खिलाफ उठाए इस सख्त कदम की आलोचना की है.

सोनम कपूर ने कनिका का बचाव करते हुए कहा कि कनिका कपूर 9 मार्च को भारत लौटीं थी और उस समय तो स्वयं भारत ही आईसोलेटेड नहीं था. सोनम कपूर ने अपने एक ट्वीट में कहा, ''हे गायज, कनिका कपूर 9 तारीख को लौटीं थी. उस समय भारत सेल्फ आइसोलेटिं पर नहीं था बल्कि होली खेल रहा था.''

सोनम ने इसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले देश में सेल्फ आइसोलेशन को लेकर जागरुकता नहीं थी. उन्होंने ट्वीट किया, ''मैं जिस दिन से लंदन से भारत लौटी हूं, सेल्फ आईसोलेशन पर हूं. लेकिन मेरे लौटने से एक सप्ताह पहले ये जरूरी नहीं था और न ही इसे लेकर इतनी जागरुकता थी.''

वहीं, एक्ट्रेस और होस्ट मिनी माथुर ने कनिका का बचाव करते हुए कहा कि कोई भी मां अपने बच्चों या परिवार को जानबूझकर खतरे में नहीं डालेगी. उन्होंने लिखा, ''मैं कनिका कपूर को निजी तौर पर नहीं जानती. क्या आपको लगता है को जानबूझकर अपने बच्चों और परिवार को खतरे में डालेगी. कनिका ने लापरवाही की ये सही है, लेकिन क्या वो क्रिमिनल हैं, नहीं. एफआईआर सही नहीं है वो बीमार हैं.''

क्यों है कनिका को लेकर विवाद?

सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ 4 एफआईआर दर्ज की गई हैं जिनमें कहा गया है कि वो पहले से ही जानती थी कि वो कोरोना से संक्रमित हैं. एफआईआर के मुताबिक, 14 मार्च को एयरपोर्ट पर ही पता चल गया था कि कनिका कपूर कोरोना संक्रमित हैं. 9 मार्च को कनिका कपूर लंदन से मुंबई लौटीं और दो दिनों तक वे वहीं रही. एयरपोर्ट पर कनिका को quarantine में रहने की सलाह दी गई थी. लेकिन उन्होंने इसे माना नहीं.

11 मार्च को कनिका एयर इंडिया की फ़्लाइट से सवेरे दस बजे लखनऊ पहुंच गईं. कनिका के पिता राजीव कपूर ने हाल में ही अपना पुश्तैनी बंगला लखनऊ के जगदीश गांधी को बेचा है. उन्होंने महानगर इलाक़े के शालीमार गैलेंट में चार बेडरूम वाला एक फ़्लैट लिया है. 12 मार्च को कनिका के परिवार ने गृह प्रवेश रखा था. 14 से लेकर 16 मार्च तक वे होटल में ही ठहरीं.

यहां उनके स्कूल के कई दोस्त भी उनसे मिले. 14 मार्च को पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के भतीजे आदिल ने डिनर पार्टी दी थी. राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ख़ास तौर से दिल्ली से इस पार्टी में पहुंची थीं. उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह अपने परिवार संग यहॉं आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
Box Office: स्पाइडर मैन ने छुड़ाए सबके छक्के, 'जन नायकन' किया इतना कलेक्शन, 'धमाल 4' का शनिवार को ऐसा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: स्पाइडर मैन ने छुड़ाए सबके छक्के, 'जन नायकन' किया इतना कलेक्शन
'आप कमिटेड हो, किसी महिला को मत छेड़ो...', कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर साधा निशाना
कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर साधा निशाना, सबा आजाद का जिक्र कर कही ये बात
Saturday Box Office: 'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget