एक्सप्लोरर

It’s Official: सोनम कपूर ने आनंद आहुजा से रचाई शादी, पहली तस्वीर आई सामने

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने आज अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी रचा ली है. मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंध गए. शादी में सोनम कपूर लाल लहंगे में नज़र आईं. ये शादी सिक्ख रिति रिवाजों से हुई. इस शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए. शादी के बाद परिवार की तरफ से एक इस जोड़े की एक तस्वीर जारी की गई जिसमें दोनों एक दूसरे को देखते हुए काफी खुश नज़र आए.

It’s Official: सोनम कपूर ने आनंद आहुजा से रचाई शादी, पहली तस्वीर आई सामने

अपनी ज़िंदगी के इस खास लम्हें को यादगार बनाने के लिए सोनम कपूर ने अनुराधा वकील का डिजाइनर लहंगा चुना. इस लाल लहंगे में सोनम काफी खूबसूरत नज़र आ रही थीं. दुल्हन के लिबास में जब उनकी पहली झलक मिली तो फैंस कायल हो गए. हाथों में लाल चूड़ा और कलीरें, माथे पर मांग टीका और गले में हार उनकी खूबसूरत में चार चांद लगा रहे थे. यहां क्लिक करके देखें तस्वीरें

It’s Official: सोनम कपूर ने आनंद आहुजा से रचाई शादी, पहली तस्वीर आई सामने

वहीं, आनंद आहुजा इस मौके पर रघुवेंद्र राठौर की शेरवानी में नज़र आए. बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा दोनों एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे थे. अब दोनों हमेंशा के लिए एक दूसरे के हो चुके हैं.

It’s Official: सोनम कपूर ने आनंद आहुजा से रचाई शादी, पहली तस्वीर आई सामने

शादी के बाद मंडप से उनकी कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं. इन तस्वीरों में सोनम कपूर को मिसेज आहूजा कहकर बधाई दिया जा रहा है. सोनम की बहन रिया कपूर ने भी एक तस्वीर इंस्टा पर पोस्ट की है और अपनी बहन को 'सोनम आहूजा' लिखा है.

सोनम कपूर की शादी का थीम पिंक रखा गया. यहां स्टेज को भी इसी कलर में बनाया गया. उस पर पिंक कलर के फूलों से सजावट की गई. सभी बॉलीवुड सितारे भी पिंक कलर के ही ट्रेडिशनल ड्रेस में पहुंचे. करीना कपूर, स्वरा भास्कर, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और रानी मुखर्जी सहित बॉलीवुड के सभी नामी गिरामी सितारे इस शादी में शरीक होने पहुंचे.

It’s Official: सोनम कपूर ने आनंद आहुजा से रचाई शादी, पहली तस्वीर आई सामने

आपको बता दें कि शादी के बाद रात 8 बजे से होटल लीला में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी. यहां देखें शादी में पहुंचने वाले सितारों की तस्वीरें- बारात के स्वागत के लिए तैयार हुए अनिल कपूर, देखिए वेन्यू के बाहर की तस्वीरें दुल्हनिया सोनम को लेने निकले आनंद आहूजा, देखिए दूल्हे राजा की सबसे पहली झलक सोनम की शादी में शरीक होने करीना-सैफ के साथ पहुंचे तैमूर, क्यूटनेस से लूट ली महफिल पापा और बहन के साथ सोनम की शादी में पहुंचीं जाह्नवी कपूर, श्रीदेवी के लुक में आईं नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, साढ़े 8 बजे तक 322 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, साढ़े 8 बजे तक 322 करोड़ के हो गई पार
'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' ने रचा इतिहास, 'लोकाह चैप्टर 1' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' ने रचा इतिहास, 'लोकाह चैप्टर 1' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
अक्षय कुमार की बहन से जुड़े प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में MNS नेता गणेश चुक्कल को राहत, अदालत ने रिहाई के दिए आदेश
अक्षय कुमार की बहन से जुड़े प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में MNS नेता गणेश चुक्कल को राहत, अदालत ने रिहाई के दिए आदेश

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget