एक्सप्लोरर

सोनाक्षी की शादी में शामिल न होने पर भाई लव सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, वजह का किया खुलासा

Luv Sinha On Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी की शादी में सभी लोग खुशी-खुशी शामिल हुए थे, लेकिन इस दौरान उनके भाई लव और कुश सिन्हा नहीं दिखे. अब इस मामले में लव सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है.

Luv Sinha On Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा आखिरकार अपने पिया जहीर इकबाल के साथ हमेशा-हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गई हैं. सात जन्म तक साथ निभाने की कसमें खाते हुए दोनों ने 23 जून को शादी कर ली. इस शादी के खास मौके पर सोनाक्षी के परिवार से उनके माता-पिता मौजूद थे. वहीं जहीर इकबाल का पूरा परिवार खास मौके पर शामिल हुआ. हालांकि इस दौरान सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा बहन की शादी में शामिल नहीं हुए. ऐसे में सवाल उठने तो लाजमी हैं. अब लव सिन्हा ने शादी को लेकर कुछ कहा है, चलिए जान लेते हैं. 

साकिब सलीम ने भाई की भूमिका
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनको आशीर्वाद देने माता-पिता खुशी-खुशी शामिल हुए, लेकिन लव और कुश सिन्हा दोनों ही नजर नहीं आए. ऐसे में भाइयों से अनबन की चर्चा तेज हो गई. सोनाक्षी की शादी में उनकी खास दोस्त हुमा कुरैशी के भाई और अभिनेता साकिब सलीम ने भाई की भूमिका अदा की. सोनाक्षी की शादी का एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फूलों की चादर के नीचे चलती हुई आ रही हैं और उनके बाएं तरफ उस चादर को साकिब सलीम ने थामा है. इसके अलावा सोनाक्षी के दोस्त भी इस रस्म में शामिल हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

शादी में शामिल न होने पर क्या बोले लव सिन्हा
इस खास मौके पर जब दोनों भाई नजर नहीं आए तो सोशल मीडिया पर यूजर्स भी सवाल करने लगे कि आखिर परिवार के लोग कहां हैं? वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की मानें तो उन्होंने लव सिन्हा से इस सवाल के लिए संपर्क किया. इस दौरान लव सिन्हा ने न तो सवाल को टाला और न ही अफवाहों का खंडन किया. लव सिन्हा ने कहा, ‘कृपया मुझे एक-दो दिन का समय दीजिए. अगर मुझे लगा कि मैं आपके सवाल का जवाब दे सकता हूं तो मैं जवाब दूंगा. पूछने के लिए धन्यवाद’.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

पहले भी साधी थी चुप्पी
बता दें कि इससे पहले भी लव सिन्हा से सोनाक्षी की शादी को लेकर सवाल किया गया था. तब भी उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी थी. उन्होंने कहा था कि अगर यह खबर छापने को लेकर है तो मेरी इसमें कोई भागीदारी नहीं है. 

सात साल के रिलेशन के बाद की शादी
बता दें कि सात साल तक डेट करने के बाद सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को मुंबई के बांद्रा में रजिस्टर मैरिज की. सोनाक्षी के माता-पिता, जहीर के माता-पिता के साथ आशीर्वाद देने के लिए खास मौके पर मौजूद थे. शादी के बाद उन्होंने रविवार को मुंबई में एक स्टार-स्टडेड रिसेप्शन भी आयोजित किया.

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha Wedding Look: बालों में गजरा...सफेद साड़ी, इस अंदाज में जहीर इकबाल की दुल्हन बनीं सोनाक्षी सिन्हा, देखिए कपल की पहली तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget