एक्सप्लोरर

Double XL Day 1: कुछ खास पसंद नहीं की गई सोनाक्षी और हुमा की वजनदार कहानी, पहले दिन कमाए महज इतने रुपये

Double XL Day 1 Collection: सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म डबल एक्सएल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसके बाद फिल्म के पहले दिन की कमाई पर हर किसी की नजरें टिकी होती हैं.

Sonakshi's Double XL Day 1 Box Office Collection: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म 'डबल एक्सएल' थिएटर में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर काफी बज था. हालांकि, मूवी को रिव्यूज कुछ खास नहीं मिले हैं. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने प्लस साइज महिला का किरदार निभाया है. हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा थी. वहीं फिल्म के पहले दिन हुई कमाई भी हर किसी को जानने की इच्छा रहती है.

पहले दिन- डबल एक्सएल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'डबल एक्सएल' को लेकर लंबे समय से चर्चा थी, जो बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म का सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने साथ में जमकर प्रमोशन किया था. हालांकि, प्लस साइज के प्रति समाज के नजरिए को दर्शाती इस फिल्म को भी कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन महज 25 लाख का कलेक्शन किया है.

कम लोगों ने किया थिएटर का रुख
यह आंकड़ा साफ इस बात को जाहिर कर रहा है कि पहले दिन 50 हजार से भी कम लोगों ने इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर की ओर रुख किया होगा. 'डबल एक्सएल' का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया है, जिसे लोगों ने पसंद किया था. इस फिल्म में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आई हैं. इस फिल्म में दो प्लस साइज महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बॉडी शेमिंग से जूझती देखी गईं.

'डबल एक्सएल' एक ऐसी फिल्म है, जो फैट फोबिया जैसे गंभीर विषय को बहुत ही हल्के फुल्के अंदाज में सबके सामने पेश करती है. फिल्म में इमोशन्स के साथ-साथ कॉमेडी और ह्यूमर का भी फुल ऑन डोज है. सोनाक्षी और हुमा के अलावा फिल्म में जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) और महत राधवेंद्र (Mahat Raghavendra) भी अहम किरदार में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- 'उनका मकसद मेरी जिंदगी नर्क बनाना है'- करण मेहरा से अफेयर की खबरों पर पति राजीव सेन पर भड़कीं Charu Asopa

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 15 Worldwide: अजय देवगन की फिल्म ने तोड़ा अक्षय की फिल्म रिकॉर्ड, 'धमाल 4' की 15 दिनों की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
'धमाल 4' ने 15वें दिन तोड़ा 'वेलकम टू द जंगल' का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमा डाले इतने करोड़
'मैं आना चाहती थी लेकिन...', स्वाइन फ्लू से जूझते हुए भी शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
'मैं आना चाहती थी लेकिन...', स्वाइन फ्लू से जूझते हुए भी शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
'रामायण' को लेकर रणबीर कपूर का चौंकाने वाला दावा, अब तक शूट नहीं किया क्लाइमैक्स
'रामायण' को लेकर रणबीर का चौंकाने वाला दावा, अब तक शूट नहीं किया क्लाइमैक्स
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', एक्ट्रेस ज्योतिका ने की मांग, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के सपोर्ट में बोलीं- 'जेन जी पर गर्व है'
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', एक्ट्रेस ज्योतिका ने की मांग, स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया खुलकर सपोर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget