एक्सप्लोरर

Sky Force Box Office Collection Day 2: 'स्काई फोर्स' पर दूसरे दिन बरसे खूब नोट, बनी 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म

Sky Force Box Office Collection Day 2: 'स्काई फोर्स' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है और अब वीकेंड पर इसका दबदबा और भी बढ़ता दिख रहा है.

Sky Force Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' लंबे इंतजार के बाद अब सिनेमाघरों में है. फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हो गई है और दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है. फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग की और अक्षय कुमार के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाले फिल्म का खिताब अपने नाम किया. वहीं अब दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 'स्काई फोर्स' का दबदबा और भी मजबूत होता दिखाई दिया.

'स्काई फोर्स' के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स की मानें तो 'स्काई फोर्स' ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15.30 करोड़ रुपए से खाता खोला था. वहीं दूसरे दिन फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला और फिल्म ने रफ्तार पकड़ी. शनिवार को 'स्काई फोर्स' ने कुल 26.30 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इसी के साथ दो दिन के अक्षय कुमार की फिल्म का कुल कलेक्शन अब 42 करोड़ रुपए हो गया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
एक्शन-पैक्ड फिल्म 'स्काई फोर्स' अपने दो दिनों के कलेक्शन के साथ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. इससे पहले 17 जनवरी को कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' और राशा थडानी की फिल्म 'आजाद' रिलीज हुई ही. जहां 'इमरजेंसी' ने अब तक 15.55 करोड़ रुपए कमाई हैं तो वहीं 'आजाद' भी 6.77 करोड़ रुपए ही कमा पाई है. इससे पहले 10 जनवरी को सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर महज करोड़ 12.86 रुपए का ही कलेक्शन किया है.

'स्काई फोर्स' का बजट
संदीप केवलानी के डायरेक्शन में बनी 'स्काई फोर्स' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपए है. अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया फिल्म में एयर स्टंट्स करते दिखाई दिए हैं. इस फिल्म से वीर पहाड़िया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है. इसके अलावा सारा अली खास और डायना पेंटी भी 'स्काई फोर्स' में अहम रोल अदा करती नजर आई हैं.

ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor Highest Openers: 'पद्मावत' ही नहीं, शाहिद कपूर की इन 6 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की धांसू ओपनिंग

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday BO Collection Live: रविवार को 'धमाल 4' ने 6 बजे तक कर ली 19 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने 6 बजे तक कर ली 19 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
सीमा सजदेह संग तलाक पर सोहेल खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उस समय हालात अच्छे नहीं थे'
सीमा सजदेह संग तलाक पर सोहेल खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उस समय हालात अच्छे नहीं थे'
Dhamaal 4 BO Collection: 'धमाल 4' का दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, दूसरे दिन मिली 60% उछाल, 50 करोड़ के पार कलेक्शन
'धमाल 4' का दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, दूसरे दिन मिली 60% उछाल, 50 करोड़ के पार कलेक्शन
Sulakshana Pandit Birth Anniversary: 'शोले' के 'ठाकुर' के कारण ताउम्र कुंवारी रहीं सुलक्षणा पंडित! चली गई थीं डिप्रेशन में
'शोले' के 'ठाकुर' के कारण ताउम्र कुंवारी रहीं सुलक्षणा पंडित! चली गई थीं डिप्रेशन में

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget