एक्सप्लोरर

Sky Force Box Office Collection Day 10: 'स्काई फोर्स' ने निकाला बजट का तीन-चौथाई हिस्सा, जानें और कितना कमाकर बन जाएगी हिट

Sky Force Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कमा लिया है और फिल्म की स्पीड में कितनी तेजी आई है, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

Sky Force Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार की 24 जनवरी को रिलीज की गई फिल्म स्काई फोर्स को सिनेमाघरों में आज 10वां दिन है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग ली और गणतंत्र दिवस के मौके पर बंपर कमाई की.

फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन देखकर अक्षय कुमार के फैंस ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि इस फिल्म के साथ ही उनका फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला अब खत्म होता नजर आ रहा है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है और कितना कमाने के बाद फिल्म अपने बजट निकाल पाएगी.

स्काई फोर्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म को स्त्री 2 और भेड़िया जैसी फिल्में बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. प्रोडक्शन हाउस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की पिछले 9 दिनों की कमाई से जुड़े ऑफिशियल आंकड़े शेयर किए गए हैं.

इसके मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में 99.7 करोड़ कमाए थे. वहीं 8वें और 9वें दिन फिल्म का कलेक्शन 4.6 करोड़ और 7.4 करोड़ रुपये रहा. यानी कल फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ. और इस तरह से फिल्म ने 9 दिनों में 111.7 करोड़ रुपये कमा लिए.

सैक्निल्क पर 10वें दिन की कमाई से जुड़ा शुरुआती आंकड़ा भी सामने आ चुका है और आज 10:45 बजे तक ये कलेक्शन 5.25 करोड़ हो चुका है. ऑफिशियल आंकड़ों के साथ आज की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म की टोटल कमाई 116.95 करोड़ रुपये हो चुकी है. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें फेरबदल हो सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

बजट का तीन चौथाई हिस्सा निकाला स्काई फोर्स ने

फिल्म को करीब 160 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है. फिल्म ने आज बजट का 75 प्रतिशत हिस्सा निकाल लिया है. अब उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही अपने बजट वाले आंकड़े को भी टच कर लेगी. अब फिल्म बहुत जल्द ओएमजी 2 का रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती है. इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड में नहीं थे लेकिन स्पेशल अपीयरेंस से जरूर था. फिल्म ने करीब 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

देवा ने पहुंचाया स्काई फोर्स को नुकसान

स्काई फोर्स अगर अकेले ही सिनेमाहॉल में होती तो आखिरी दिनों में जो ऑडियंस बंटकर शाहिद कपूर की फिल्म देखने पहुंची वो भी स्काई फोर्स की तरफ मुड़ जाती. हालांकि, शाहिद की फिल्म नई है इसलिए 31 जनवरी को देवा रिलीज के बाद स्काई फोर्स की कमाई में गिरावट दिखी और देवा की कमाई हर दिन स्काई फोर्स की कमाई से ज्यादा रही.

स्काई फोर्स के बारे में

अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया अहम भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा, सारा अली खान और डायना पेंटी भी फिल्म में दिखी हैं.

और पढ़ें: कभी एयर होस्टेस से की बदतमीजी , तो कभी पत्रकार को दी गालियां, इन विवादों से भरी है निरहुआ की लाइफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection: 'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Day 2: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 10 बजे तक 31 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 36 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने रीक्रिएट किया सलमान खान का 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने किया 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget