एक्सप्लोरर

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: ओपनिंग वीकेंड पर किसने मारी बाजी? कार्तिक ने अजय को दी कड़ी टक्कर

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: अजय देवगन और कार्तिक आर्यन दोनों की फिल्में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं.

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: इस दिवाली पर सिनेमाघरों में भीड़ लग गई है. एक साथ दो बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुई हैं और दोनों को ही बहुत पसंद भी किया जा रहा है. दिवाली के मौके पर अजय देवगन की सिंघम अगेन तो रिलीज हुई है साथ ही कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 भी आई है. दोनों ही फिल्मों को लेकर बहुत बज था और ये बज फिल्म के कलेक्शन में साफ देखने को मिला है. सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 ने वीकेंड पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है. आइए आपको बताते हैं कि पहले वीकेंड पर किसने कितना कलेक्शन किया है.

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की बात हमेशा से अलग रही है. उनकी लेटेस्ट फिल्म सिंघम अगेन भी जलवा दिखा रही है. इस मल्टीस्टारर फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लाइनें लग रही हैं. ओपनिंग वीक में ही फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर ली है. वहीं दूसरी तरफ भूल भुलैया 3 का कलेक्शन भी जबरदस्त रहा है.

ओपनिंग वीकेंड पर किसने मारी बाजी
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक सिंघम अगेन ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 35 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ सिंघम अगेन की 3 दिनों की कुल कमाई अब 121.00 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं भूल भुलैया 3 की बात करें तो फिल्म ने संडे को 35.5 करोड़ का कलेक्शन किया है और तीन दिन में टोटल कलेक्शन 106 करोड़ हो गया है. बेशक सिंघम अगेन ओपनिंग वीकेंड पर भूल भुलैया 3 से आगे रही हो लेकिन कार्तिक ने पूरी टक्कर दी है. दोनों ही फिल्में 3 दिन में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई हैं. जिसकी वजह से मेकर्स को खूब फायदा हो रहा है.

सिंघम अगेन की बात करें तो फिल्म में करीना कपूर, अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने अहम रोल निभाते नजर आए हैं. वहीं बात भूल भुलैया 3 की करें तो कार्तिक के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आईं हैं.

ये भी पढ़ें: Bhai Dooj 2024: भाई वियान को लगाया टीका, फिर खिलाई मिठाई, शिल्पा शेट्टी ने अपनी चार साल की बेटी समिशा के भाई दूज सेलिब्रेशन की तस्वीरें की शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'देश विरोधी कौन है, हमारे अधिकार कहां हैं?' कॉकरोचों के सपोर्ट में पूजा बेदी, BJP को घेरा
'देश विरोधी कौन है, हमारे अधिकार कहां हैं?' कॉकरोचों के सपोर्ट में पूजा बेदी, BJP को घेरा
500 रुपये में चाय और 1600 में पेने पास्ता बेच रहे कपिल शर्मा, देखें दुबई वाले कैफे की इनसाइड फोटोज
500 रुपये में चाय, 1600 में पेने पास्ता, देखें कपिल के दुबई वाले कैफे की फोटोज
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget