एक्सप्लोरर

Singham Again Release Date: कन्फर्म हो गई ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट, अब दिवाली पर जख्मी शेर बन तबाही मचाने आ रहे हैं अजय देवगन

Singham Again Release Date Announced: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज डेट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. यह फिल्म अब 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज नहीं होगी.

Singham Again Release Date Announced: रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन को लेकर फैंस पलकें बिछाए बैठे हैं. इस फिल्म का मेकर्स से लेकर दर्शकों तक सभी को बेसब्री से इंतजार है. स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक्स तो रिवील कर दिए थे, लेकिन बाकी डिलेट देना अभी बाकी था. पहले खबर थी कि सिंघम अगेन 15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसकी टक्कर पुष्पा 2 से होगी. लेकिन अब सिंघम अगेन की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है. अब यह फिल्म 15 अगस्त को नहीं बल्कि इस दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. 

रोहित शेट्टी ने इंस्टा पर पोस्टर शेयर कर दी जानकारी
रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि सिंघम अगेन अब 15 अगस्त 2024 को नहीं बल्कि दिवाली 2024 पर रिलीज होने वाली है. पोस्टर शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा है, ‘शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही. मिलते हैं आपसे इस दिवाली सिनेमाघरों में’. इस पोस्टर पर सिंघम अगेन, रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स और फिल्म की रिलीज डेट लिखी है. इसके साथ ही स्टारकास्ट के नाम भी लिखे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 का क्लैश
बता दें कि अजय देवगन ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रिलीज डेट के बारे में बताया है. इसके अलावा उन्होंने फिल्म को लेकर जानकारी दी है कि सिंघम अगेन की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है और यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी. अजय देवगन की फिल्म का क्लैश कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से होने वाला है. यह फिल्म भी दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. बता दें कि अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस क्लैश शानदार रहा है. हो सकता है कि सिंघम अगेन में भी इसका जलवा देखने को मिले. 

सिंघम अगेन स्टारकास्ट
सिंघम अगेन के स्टारकास्ट की बात करें तो रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में मल्टीस्टार नजर आने वाले हैं. फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ आदि नजर आने वाले हैं. बता दें कि रोहित शेट्टी इससे पहले अपने कॉप यूनिवर्स में सिंघम, सिंघम अगेन और सूर्यवंशी जैसी फिल्में बना चुके हैं, जिनको दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब सिंघम अगेन का इंतजार है. 

यह भी पढ़ें: Chandu Champion OTT Release Date: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी ‘चंदू चैंपियन’, जानें- डेट और प्लेटफॉर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget