एक्सप्लोरर

Singham Again Collection Day 4: छुट्टियां खत्म होते ही 'सिंघम अगेन' की कमाई पर बड़ा असर, जानें चौथे दिन कैसा है बॉक्स ऑफिस पर हाल

Singham Again Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने शुरुआती 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा दिया. लेकिन चौथे दिन के आंकड़े सामने आते ही फैंस हैरान हैं.

Singham Again Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की सिंघम अगेन ने दिवाली के मौके पर रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रखा है. फिल्म ने पहले दिन ही दिन 43.5 करोड़ रुपये कमाकर इसकी बानगी दे दी थी.

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी सिंघम अगेन ने पहले वीकेंड अपना जादू दर्शकों पर चलाया. फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 भी रिलीज हुई. हालांकि, इस क्लैश के बावजूद सिंघम अगेन की कमाई सुनामी की तरह बढ़ती रही.

सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी कॉप यूनिवर्स की इस पांचवी किस्त ने सैक्निल्क के मुताबिक पहले दिन 43.5 करोड़, दूसरे दिन 42.5 करोड़ और तीसरे दिन 35 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म के चौथे दिन के बिजनेस से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. 

फिल्म ने रात 9:55 बजे तक 14.56 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म की टोटल कमाई 136.31 करोड़ रुपये हो चुकी है. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें फेरबदल हो सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

पहले वीकेंड में अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर होने के साथ ये फिल्म पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. इसके साथ ही ये फिल्म रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की भी पहले वीकेंड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

फिल्म ने शैतान, सिंघम रिटर्न्स और दृश्यम 2 जैसी फिल्मों के एक हफ्ते के बराबर की कमाई शुुरआती 3 दिनों में कर ली है.

भूल भुलैया vs सिंघम अगेन का अजय देवगन को नुकसान?

जहां अजय देवगन की सिंघम अगेन ने पहले वीकेंड में 120 करोड़ का आंकड़ा पार किया तो वहीं कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 ने भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

दोनों फिल्मों की तीसरे दिन की कमाई पर नजर डालें तो भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के आंकड़े लगभग बराबर ही थे. भूल भुलैया 3 की चाल देखकर लग रहा है कि चौथे दिन दर्शक भूल भुलैया 3 की तरफ ज्यादा खिंच सकते हैं, जिसका नुकसान सिंघम अगेन को हो सकता है.

सिंघम अगेन के बारे में

ये फिल्म सिंघम सीरीज की तीसरी फिल्म है. फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर के अलावा अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह जैसे कई बड़े चेहरे भी हैं. सलमान खान के स्पेशल कैमियो से फिल्म का बज और भी ज्यादा बन गया था. 

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को करीब 350 करोड़ के बजट से तैयार किया गया है. इस हफ्ते की कमाई बताएगी कि फिल्म कितने दिनों में इस बजट को पार कर पाती है.

और पढ़ें: किसी ने बच्चों की खातिर तो किसी ने हेल्थ के लिए स्मोकिंग से की तौबा, लिस्ट में इन सितारों के नाम हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle Box Office: 18 दिनों में फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, बनी अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस: 18 दिनों में फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, बनी अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 6 Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 10 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार
Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 10 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन ने अक्षय कुमार को पछाड़ा, पांच दिन की कमाई में 'धमाल 4' निकली 'वेलकम टू द जंगल' से आगे
बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन ने अक्षय कुमार को पछाड़ा, पांच दिन की कमाई में 'धमाल 4' निकली 'वेलकम टू द जंगल' से आगे
'पंजाब में हिंदू-सिख साथ मिलकर देख रहे हैं...', 'सतलुज' पर लगे प्रोपेगैंडा के आरोपों पर भड़के डायरेक्टर हनी त्रेहान
'पंजाब में हिंदू-सिख साथ मिलकर देख रहे हैं...', 'सतलुज' पर लगे प्रोपेगैंडा के आरोपों पर भड़के डायरेक्टर हनी त्रेहान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget