एक्सप्लोरर

अर्जुन कपूर ने 20 सेकंड में दिखाई 2024 के सफर की झलक, 'सिंघम अगेन' को दी वीडियो में खास जगह

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने एक वीडियो शेयर कर 2024 के खास पलों को सिर्फ 20 सेकेंड में समेटते हुए अपने फैंस को दिखाया है.

Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने 2024 के सफर को कैद किया.

सोशल मीडिया पर एक्टिव एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, "मेरा 2024, 20 सेकंड में खत्म हो गया! हैप्पी न्यू ईयर 2025."

वीडियो में अर्जुन कपूर ने दिखाई साल के अहम पलों की झलक

वीडियो में कपूर के साल के अहम पलों की दिल को छू लेने वाली झलक दिखाई दी, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह की उपलब्धियों को शामिल किया. वीडियो में फिल्म की शूटिंग से लेकर दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाने तक की झलक दिखी. पूरे साल की घटना को उन्होंने 20 सेकंड में समाहित कर दिया. इस वीडियो में उन्होंने सिंघम अगेन वाले अपने कैरेक्टर को भी जगह दी है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करते रहते हैं और इसी के जरिए प्रशंसकों से कनेक्ट रहते हैं. हालिया एक पोस्ट में एक्टर अपनी बहन अंशुला कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आए थे.

अंशुला के 34वें जन्मदिन पर उन्होंने अपने साथ एक बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए दिल को छू लेने वाले नोट के साथ प्यार लुटाया. तस्वीर में अंशुला, अर्जुन के साथ उनकी दिवंगत मां मोना शौरी भी साथ नजर आईं.

अर्जुन कपूर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "एक ऐसे शख्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक पीते समय (सचमुच) मुझ पर नजर रखती है और उसकी नजर अगले गिलास पर रहती है! हमेशा तुम्हारे आस-पास रहना अच्छा लगता है, भले ही अब आप एक जेट-सेटर, ग्लोब-ट्रॉटर और एक कामकाजी वंडर वुमन हैं! हमेशा खुश रहो और हमेशा सही काम करो (यानी, अपनी छुट्टियों पर मेरे लिए खरीदारी करो)! ढेरों प्यार अंशुला कपूर.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर दीपावली के अवसर पर 1 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म में अर्जुन कपूर खलनायक (विलेन रावण) की भूमिका में नजर आए थे.

‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर के साथ करीना कपूर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह समेत अन्य सितारे अहम भूमिका में नजर आए थे. फिल्म में सलमान खान कैमियो भूमिका में नजर आए थे. अर्जुन कपूर के पास अभी कई फिल्में हैं, जिनकी अभी घोषणा नहीं हुई है.

और पढ़ें: 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है Pushpa 2, आमिर खान की टीम ने अल्लू अर्जुन को दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Updates: 65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
Sunday BO Collection: रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
Mandakini Himachal Photo: पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर
पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर

वीडियोज

Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
बिहार में पर्यटन का नया युग कल से शुरू, अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग कल से शुरू, अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget