एक्सप्लोरर

Jayant Savarkar Dies: 'सिंघम' एक्टर जयंत सावरकर का निधन, 87 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Jayant Savarkar Passed Away: मराठी और हिंदी फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता जयंत सावरकर का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण सोमवार सुबह एक अस्पताल में निधन हो गया.

Jayant Savarkar Dies: मराठी और हिंदी फिल्मों के जानेमाने अभिनेता जयंत सावरकर (Jayant Savarkar) का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण सोमवार सुबह एक अस्पताल में निधन हो गया. एक्टर ने 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. जयंत सावरकर के बेटे कौस्तुभ सावरकर ने पापा के निधन की खबर की पुष्टि की है.

वेंटिलेटर पर थे एक्टर
एक्टर के बेटे कौस्तुभ ने एक न्यूज एंजेसी को बताया कि,'करीब 10-15 दिन पहले उन्हें लो ब्लड प्रेशर के कारण ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कल रात यानि 23 जुलाई को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण सुबह करीब 11 बजे उनका निधन हो गया.' उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा.

ज्योतिष के रूप में याद करते हैं फैंस
जयंत सावरकर ने मराठी और हिंदी फिल्मों के साथ ही रंगमंच और टेलीविजन जैसे क्षेत्रों में करीब छह दशकों तक अभिनय किया. उनकी चर्चित फिल्मों में 'हरि ओम विट्ठल', 'गड़बड़ गोंधल', '66 सदाशिव' और 'बकाल', 'युगपुरुष', 'वास्तव' और 'सिंघम' आदि शामिल हैं. सिंघम में जयंत सावरकर ने अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर की थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था. वहीं मराठी सीरीज की बात करें तो एक्टर ने वेब सीरीज 'समांतर' में एक ज्योतिषी का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों द्वारा काफी पंसद किया जाता है. जयंत सावरकर को आज भी इस किरदार के लिए भी पहचाना जाता है. ये सीरीज साल 2020 में रिलीज हुई थी. 

जयंत सावरकर मराठी सिनेमा के जानेमाने कलाकार थे. एक्टर के सम्मान में महाराष्ट्र सरकर ने उन्हें एक अवॉर्ड से भी नवाजा था. सावरकर को महाराष्ट्र सरकार ने नटवर्य प्रभाकर पणशीकर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर पर फायरिंग के बाद टीम का बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget