एक्सप्लोरर

15 करोड़ का सेट, 350 लोगों के साथ हुआ ट्रेन एक्शन सीक्वेंस, 'सिकंदर' के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप'

Sikandar Action Sequence: 'सिकंदर' के ट्रेलर में सलमान खान के एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स देखने को मिले हैं. इन जबरदस्त एक्शन सीन्स के पीछे कई दिलचस्प बातें छुपी हैं.

Sikandar Action Sequence: सलमान खान 'सिकंदर' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है जिसमें सलमान खान के एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स देखने को मिले हैं. आज आपको 'सिकंदर' के जबरदस्त एक्शन सीन्स से जुड़ी दिलचस्प बातें बता रहे हैं.

'सिकंदर' की असल शूटिंग 19 जून 2024 को मुंबई में शुरू हुई. यहां पहले शेड्यूल में कुछ एयर एक्शन सीन शूट हुए थे. ट्रेलर में भी इस सीन की झलक देखने को मिली है जहां सलमान खान प्लेन में प्रतीक बब्बर के साथ मारपीट करते दिखाई देते हैं. इस सीन को जुलाई 2024 तक इसे पूरा कर लिया गया था.

15 करोड़ की लागत, 200 डांसर्स के साथ शूट हुआ गाना
अगस्त 2024 के आखिर में 'सिकंदर' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई थी. इस शेड्यूल में गन फाइट और जमकर हाथापाई वाले सीन्स की शूटिंग की गई जो कि मुंबई में 40 दिनों से ज्यादा समय चली. फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के लिए धारावी और माटुंगा इलाकों से मिलते-जुलते 15 करोड़ रुपए की लागत से सेट तैयार किए थे. इसी दौरान 200 बैकग्राउंड डांसर्स वाला एक गाना भी शूट किया गया था.

15 करोड़ का सेट, 350 लोगों के साथ हुआ ट्रेन एक्शन सीक्वेंस, 'सिकंदर' के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

'सिकंदर' के सेट पर घायल हुए थे सलमान खान
'सिकंदर' के ही एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान सलमान खान की पसली में चोट लग गई थी. इस बीच मुंबई में भारी बारिश भी होने लगी थी जिसके बाद फिल्म की शूटिंग पर ब्रेक लग गया था. नवंबर 2024 में हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में 'सिकंदर' की शूटिंग दोबारा शुरू की गई थी.

15 करोड़ का सेट, 350 लोगों के साथ हुआ ट्रेन एक्शन सीक्वेंस, 'सिकंदर' के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

350 लोगों के साथ शूट हुआ ट्रेन एक्शन सीक्वेंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक बोरीवली और मुंबई में 350 लोगों की भीड़ के साथ एक ट्रेन एक्शन सीक्वेंस भी शूट किया गया था. 'सिकंदर' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग जनवरी 2025 में पूरी हो गई थी.

ये भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा की फैमिली से पहली बार मिलने जीन्स-टॉप में गई थीं लिन लैशराम, फिर इस वजह से पहनना पड़ा था सूट-सलवार

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इब्राहिम अली खान ने पलक तिवारी को पैपराजी से छिपाया, बेसमेंट की ओर भागीं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल
Video: इब्राहिम अली खान ने पलक तिवारी को पैपराजी से छिपाया, बेसमेंट की ओर भागीं एक्ट्रेस
Don 3 Controversy: कंगना रनौत पर भड़के अशोक पंडित, बोले- तुम बकवास करती हो, इसलिए तुम्हें बैन किया
रणवीर के सपोर्ट में आईं कंगना तो अशोक पंडित का फूटा गुस्सा, बोले- तुम बकवास करती हो
Wednesday Box Office: बुधवार को 7 में से 6 फिल्मों की हवा हुई टाइट, बाजी मार ले गई हॉलीवुड की हॉरर फिल्म, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
बुधवार को 7 में से 6 फिल्मों की हवा हुई टाइट, हॉलीवुड फिल्म ने मार ली बाजी, जानें- कलेक्शन
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Punjab Politics: पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह छोड़ेंगे बीजेपी? पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद साफ कर दी तस्वीर
पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह छोड़ेंगे BJP? पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद साफ कर दी तस्वीर
पहली बार MLA...अब नेता विपक्ष बने रितब्रता ने ममता बनर्जी संग कैसे किया खेल, इकट्ठे किए 60 विधायक, आगे क्या?
पहली बार MLA...अब नेता विपक्ष बने रितब्रता ने ममता बनर्जी संग कैसे किया खेल, इकट्ठे किए 60 विधायक, आगे क्या?
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे
अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
Viral Video: हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
Embed widget