एक्सप्लोरर

Box Office: सलमान खान की 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानें ईद पर कितना कमाएगी फिल्म

Sikandar Advance Booking: सलमान खान की फिल्म सिकंदर की एडवांस बुकिंग को इंटरनेशनली शुरू किया जा चुका है. अब ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म इस तारीख को रिलीज हो सकती है.

Sikandar Advance Booking: सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर आने के लिए तैयार है. सलमान खान टाइगर 3 के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. ऐसे में उनके फैंस की बेसब्री और बढ़ती जा रही है. सलमान की फिल्मों को लेकर जो क्रेज होता है वो किसी से छुपा नहीं है. इसीलिए फिल्म की इंटरनेशनली एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.

फिल्म को साउथ डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है. उन्होंने इसके पहले गजनी और हॉलिडे जैसी बढ़िया फिल्में बॉलीवुड को दी हैं. ठीक 10 साल बाद उनकी हिंदी फिल्मों में वापसी से दर्शकों में भी एक्साइटमेंट बढ़ चुका है.

सिकंदर की रिलीज डेट पर क्या है अपडेट
सिकंदर की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने ये अपडेट तो दे दिया था कि फिल्म ईद पर आएगी लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी तक क्लियर नहीं की गई है. हालांकि, अब कयास लगने शुरू हो गए हैं कि फिल्म 30 मार्च को रिलीज हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म उनकी पिछली फिल्म टाइगर 3 के रास्ते पर चलेगी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Murugadoss Arunasalam (@a.r.murugadoss)

सिकंदर की एडवांस बुकिंग की शुरुआत
टाइगर 3 को भी रविवार को रिलीज किया गया था और अगर इसे ईद के मौके पर ही रिलीज किया जाएगा तो वो दिन भी रविवार ही हो सकता है. विदेशों में सिकंदर की एडवांस बुकिंग भी खुल चुकी है. पिंकविला के मुताबिक, फिल्म की लिमिटेड एडवांस बुकिंग में इसकी रिलीज डेट 30 मार्च बताई जा रही है. खबर में ये भी बताया गया है कि कई थिएटर्स ने फिल्म के लिए स्लॉट भी ओपन कर दिए हैं. इसलिए फिल्म की रिलीज डेट 30 मार्च लगभग तय मानी जा रही है.

सिकंदर कर सकती है कमाल
फिल्म में रश्मिका मंदाना हैं, जिनकी पुरानी तीन फिल्में पुष्पा 2, एनिमल और छावा ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं. सलमान खान और एआर मुरुगदॉस तो हैं ही, जिनकी फिल्मों का इंतजार पैन इंडिया होता है. फिल्म अगर सच में टाइगर 3 के रास्ते में चलती है और रविवार को रिलीज होती है, तो ये भी फिल्म के लिए पॉजिटिव हो सकता है. 

टाइगर 3 ने भी रविवार की रिलीज डेट के साथ 41 करोड़ की बंपर ओपनिंग ली थी. वहीं फिल्म का ओपनिंग वीकेंड 140 करोड़ के आसपास रहा था. अब जब फिल्म में कई धुरंधर एक साथ आ रहे हैं तो हो सकता है कि फिल्म टाइगर 3 से भी कहीं बड़ी ओपनिंग ले पाए.

फिल्म के लिए एक अच्छी बात ये भी है कि उस दौरान कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. इससे कंपटीशन लगभग जीरो है. फिलहाल लोगों की नजरें फिल्म की रिलीज डेट के ऐलान और दुनियाभर में इसकी एडवांस बुकिंग में टिकी हुई हैं.

ये भी पढ़े: 'छावा' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, 400 करोड़ क्लब से सिर्फ इतनी सी दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द ओडिसी' के मुंबई प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने लिया देसी चाय का मजा, तस्वीरें वायरल
'द ओडिसी' के मुंबई प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने लिया देसी चाय का मजा, तस्वीरें वायरल
Dhamaal 4 OTT Release: थिएटर पर करोड़ों कमा रही 'धमाल 4', जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म
थिएटर पर करोड़ों कमा रही 'धमाल 4', जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म
Alpha Day 9 BO: आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री
आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री
शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ
शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget